झालावाड़

Video: शादी में घोड़ी की सवारी पड़ी भारी, दोनाें की कुएं में गिरने से मौत, शहनाई की जगह पसरा मातम

झालावाड़ जिले के अकलेरा स्थित घाटोली थाना क्षेत्र का मामला, अंधेरे के कारण हुआ हादसा, सुबह एक बच्‍चा और कुएं में गिरा तो उसे बचाने के दौरान मिले शव

less than 1 minute read

अकलेरा. झालावाड़ जिले के घाटोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात घोड़ी सहित सवार कुएं में गिर गया। इससे दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों और पुलिस ने शनिवार सुबह दोनों के शव निकाले गए।

घाटोली थानाधिकारी इब्राहिम मोहम्मद ने बताया कि शुक्रवार रात बींदा गांव में एक विवाह समारोह में निकासी में घोड़ी लाई गई थी। निकासी के बाद क्षेत्र के पोलाव गांव निवासी रामलाल मीना सवारी करने के लिए घोड़ी को ले गया। इस दौरान बींदा गांव के कच्चे रास्ते पर अंधेरे के कारण कुआं दिखाई नहीं दिया और वो घोड़ी सहित कुएं में जा गिरा।

अंधेरा और सुनसान इलाका होने से रामलाल की चीख पुकार कुएं में ही दब कर रह गई। देर रात तक भी जब घोड़ी व सवार गांव में वापस नहीं आए तो ग्रामीणों ने तलाश की। इस दौरान शनिवार सुबह कुएं में दोनों के शव मिले। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव निकाले। पुलिस ने मृतक के पुत्र भूरालाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच्चा भी गिरा कुएं तब हादसे का पता चला
हादसे का पता तब चला जब एक बालक भी उसी कुएं में जा गिरा। हुआ यूं कि शादी में शामिल होने गांव के कुछ युवक उसी रास्ते से जा रहे थे। इस बीच उनके साथ जा रहा 10 साल का बालक उसी कुएं में गिर गया। बालक को निकालने जब ग्रामीण दौड़े तब घोड़ी और सवार की मौत का पता चला। बालक को हल्की चोट आई।

Published on:
17 Jun 2023 07:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर