झालावाड़ खानपुर। झालावाड़ जिले के खानपुर कस्बे में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस और कार्यकर्ता भिड़ गए। विवाद की शुरुआत तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुआ। पीसीसी सदस्य सुरेश गुर्जर और थानाधिकारी कमलसिंह के बीच विवाद हो गया। गुर्जर ने थानाधिकारी को धमकाया और गाली-गलौज की।
वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल
पुलिस ने कांग्रेस नेता सुरेश गुर्जर के खिलाफ खानपुर थानाधिकारी कमलसिंह से गाली गलौज करने व धमकी देने का मामला दर्ज किया है। गुर्जर का थानाधिकारी के साथ गाली गलौज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गुर्जर थानाधिकारी के साथ गाली गलौज व धमकी देते नजर आ रहे है। थानाधिकारी कमलसिंह ने बताया कि कस्बे मे मंगलवार रात को एक शाम शहीदों के नाम आयोजन को लेकर आयोजनकर्ता नरेश नागर द्वारा 2 बजे तिरंगा रैली निकालने की स्वीकृति ली गई थी। लेकिन इनके द्वारा 2 घण्टे देरी से यात्रा निकाली गई। इस पर 4 पुलिसकर्मियों के साथ वह हाइवे पर पहुचे तो खुलखुली माताजी के समीप रैली मे डीजे व 10 से 15 वाहन शामिल थे। राज्य सरकार की ओर से जुलूस मे डीजे बजाने पर रोक है। इस पर उन्होनें आयोजनकर्ता नरेश नागर सहित लोगों से समझाइश का प्रयास किया तभी कांग्रेस नेता सुरेशगुर्जर ने आक्रोषित हो गए। थानाधिकारी से दुर्व्यवहार किया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देने के लिए मोबाइल निकालने पर छीन लिया गया। इस पर पुलिस ने राजकार्य मे बाधा पहुंचाने पर धारा 353, 504, 506, 392, 188 व धारा 3 एससीएसटी मे मामला दर्ज कर जांच पुलिस उप अधीक्षक राजीव परिहार को सौंपी है।
आरोप निराधार
कांग्रेस नेता सुरेश गुर्जर ने बताया कि शांतिपूर्वक तरीके से तिरंगा रैली निकाल रहे थे। रैली निकालने का आदेश थानाधिकारी को दिखाकर समझाइश कर रहे थे लेकिन थानाधिकारी ने राजनीतिक दबाव मे आकर उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कर लिए। उनके द्वारा किसी प्रकार की गाली गलौज नहीं की गई थी।
मुकदमे के विरोध मे कांग्रेस कार्यकर्ता देंगे गिरफ्तारी
खानपुर। पुलिस द्वारा कांग्रेस नेता सुरे गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज करने के विरोध मे गुरूवार को सुबह 11 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे कार्यकर्ताओं द्वारा गिरफ्तारियां दी जाएगी। कांग्रेस ब्लॉक प्रवक्ता हनुमान रामावत ने बताया कि झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध मे धरना प्रदर्षन कर पुलिस द्वारा झूठा मुकदमा वापस लेने की मांग की जाएगी।