
परशुराम की शोभायात्रा में लहराऐ भगवा ध्वज
परशुराम की शोभायात्रा में लहराऐ भगवा ध्वज...
-सर्व ब्राह्मण समाज ने मनाई जयंती
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम की जयंती पर बुधवार को सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से जिला मुख्यालय पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के स्त्री-पुरुष गले में केसरिया दुपट्टा डाले व हाथों में भगवा ध्वज लहरा कर परशुराम के जयकारें लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा मूर्ति चौराहे पर स्थित खेजड़ी के बालाजी मंदिर से शुरु हुई। इसमें सबसे आगे बेंड बाजे व उसके पीछे समाज की महिलाएं इसके बाद डीजे पर बजते जयकारेंे व भजनों पर समाज के युवक नृत्य करते चल रहे थे। एक वाहन पर भगवान परशुराम का चित्र सजा था। शोभायात्रा मंगलपुा टेक, पुराना पोस्ट ऑफिस चौराहा, मंगलपुरा चौराहा, बैंक चौराहा, बड़ा बाजार, मोटर गैराज चौराहा होकर गणपति प्लाजा पहुंची। शोभायात्रा का मार्ग में श्रद्धालुओं की ओर से कई जगह शर्बत, ठंडा पानी, फूल बरसा कर स्वागत किया गया।
-सभा में गरजे वक्ता
शोभायात्रा से पहले खेजड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में भगवान परशुराम का चरण वंदन व पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज के सभी घटको के अध्यक्षों ने दीप प्रजवल्लित कर पूजन किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों श्रीराम चतुर्वेदी, प्यारेलाल पाण्डेय, गोपाललाल कलकी, कान्तिचन्द्र गौतम, रामदयाल, इतिहासकार ललित शर्मा व नाथूलाल शर्मा का तिलक लगाकर श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम में संयोजक प्रमोद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली है, ब्राह्मण ऋषि मुनियों ने समाज को दिशा देने के साथ राजकार्य को सुचारु चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है कई बार खुद ने राज सम्भाला है। वर्तमान में ब्राह्मणों को भी अपेन पूर्वजों के पदचिंहों पर चलते हुए सिद्वांतो से समझौता नही करना है। उन्होने कहा कि सरकार ने केवल परशुराम जयंती का अवकाश घोषित किया है जबकि अब भगवान परशुराम विश्वविद्यालय की स्थापना होना चाहिए। उन्होने अपने जोशीले उदबोधन में परशुराम एवं चाणक्य की भूमिका को साकार करते हुए समाज के खिलाफ आततायी शासकों को समूल नष्ट करने के लिए समग्र ब्राह्मण समाज को एकजूट होने, किसी भी आततायी के समक्ष न झुकने का संदेश दिया। इससे पहले ओम पाठक ने कहा कि समाज की एकता बनाए रखना जरुरी है क्योकि एकता में ही बल होता है। हर क्षेत्र में समाज को आगे आना होगा व समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना होगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि समाज की आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में महिलाओं की विशेष भूमिका होती है। हमें अपने बच्चों को उच्च शिक्षित बनाना होगा जब ही हम आरक्षण रुपी इस अभिशाप से लड़ सकते है। उन्होने कहा कि ब्राह्मण समाज की सभी उपशाखाओं में अब रोटी व्यवहार के साथ बेटी व्यवहार भी बनाना होगा तक ही समाज में एकता बन सकती है। कार्यक्रम में सह संयोजक नगर परिषद के सभापति मनीष शुक्ला ने कहा कि समाज में किसी भी तरह से राजनीति नही होनी चाहिए। सभी को समाज के उत्थान के लिए निरतंर कार्य करना चाहिए। सह संयोजक ब्रजबल्लभ शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने आज एकता की ताकत दिखाकर आगामी दिनों में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने का बिगुल बजा दिया है। संचालन मनीष चतुर्वेदी व निरंजन शर्मा ने व आभार विप्र फाउण्डेशन युवा अध्यक्ष मुकेश श्रृंगी ने व्यक्त किया।
-जगह जगह हुआ स्वागत
शोभायात्रा का मंगलपुरा टेक पर गौतम समाज की ओर से पंडि़त विनोद गौतम श्रीराम की अगुवाई में, मंगलपुरा में प्रेमजी तिवारी की अगुवाई में पुराना पोस्ट ऑफिस चौराहे के निकट दाऊजी मंंिदर के सामने बांके परिवार की ओर से, मंगलपुरा चौराहे पर नगर परिषद के उपसभापति मोहम्मद शफी व रईस पठान की अगुवाई में मुस्लिम समाज व कांग्रेस जनों ने व सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की ओर से जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, रजनी शर्मा व गायत्री शर्मा की अगुवाई में, बड़ा बाजार में नगरपरिषद् मार्ग पर पार्षद अमरीन कुरैशी एवं कर्मचारियों ने, सीमेण्ट रोड़ पर सनाढय़ ब्राह्मण माधोपुरिया पंचायत के अध्यक्ष मुकेश शर्मा भाया की अगुवाई में स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रमोद शर्मा का मंगलपुरा चौरोह पर गिराज शर्मा ने व मोटर गैराज पर डॉ. अनिल शर्मा, राजकुमार शर्मा व शंकर भोजनालय की ओर से साफा बांधकर व बैंक चौराहे पर कार्यक्रम के सहसंयोजक मनीष शुक्ला का औदिच्य ब्राहाण समाज युवा शाखा की ओर से महामंत्री गिरीश रावल व सनाढय़ ब्राह्मण समाज के जितेंद्र शर्मा ने माला पहना कर, तिलक लगा कर, श्रीफल भेंट कर व साफा बंाध कर अभिनंदन किया।
-हुई महाआरती
शोभायात्रा के समापन पर गणपति प्लाजा में भगवान परशुराम की महाआरती की गई। इसके बाद समाज का सामुहिक स्नेह भोज आयोजित किया गया।
-इनकी भीरही भागीदारी
परशुराम जयन्ती के अवसर पर सभी घटकों के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ पत्रकार आदि उपस्थित हुए। जिनमें से गुर्जर गौड़ समाज के प्रेम तिवारी, ललित शर्मा, श्रृंगी समाज से छीतरलाल श्रृंगी, नन्दकिशोर, कान्यकुब्ज समाज से भूपेन्द्र पाण्डेय, ओम पाठक, रमण शर्मा, दिनेश शर्मा , मारू समाज से दुर्गाशंकर, बबलू शर्मा माथनिया, सलावद सरपंच हंसराज शर्मा, रिझोन सरपंच आशा शर्मा, विप्र जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा, युवा अध्यक्ष मुकेश श्रृंगी, ब्राह्मण महासभा युवा अध्यक्ष सौरभ शर्मा, खानपुर से प्रदीप शर्मा, महावीर गौतम, अंकुर शर्मा, झालरापाटन सनाढ्य ब्राह्मण के अध्यक्ष हरिराज शर्मा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष, कोटा स्टोन एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, गयाप्रसाद चतुर्वेदी, सनाढ्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष माणकचन्द शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, प्रभाकर शर्मा, वरिष्ठ मुरलीशंकर शर्मा, नरेंद्र जोशी, राजेंद्र तिवारी, राकेश व्यास, संजय गौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
-किया जाएगा सम्मानित
शोभायात्रा एवं महाप्रसादी की समाप्ति पर संयोजक प्रमोद शर्मा ने घोषणा की है कि झालावाड़ जिले के प्रतिभावान या समाज हित के काम करने वाले व्यक्तियों को एक माह बाद स्वामी ज्ञानानन्द जी युवाचार्य भानपुरा पीठ की अध्यक्षता में विशाल आयोजन में सम्मानित किया जाएगा, सभी से अपील की है कि प्रमोद शर्मा के कार्यालय में अपने बायोडाटा जमा करा देें।
Published on:
18 Apr 2018 05:45 pm

बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
