
Kota Saras Dairy....सरस डेयरी की दुग्ध समितियों को ऋ ण देगा एसबीआई बैंक
कोटा. झालावाड़. सरस डेयरी से जुड़ी दुग्ध उत्पादन समितियों के दुग्ध उत्पादन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए कोटा व झालावाड़ डेयरी प्रशासन ने एसबीआई बैंक से करार किया है। कोटा व झालावाड़ सहकारी दुग्ध संघ के प्रबंध संचालक राकेश शर्मा ने बताया कि इस करार के तहत एसबीआई बैंक की ओर से सरस डेयरी से जुड़ी समितियों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। एसबीआई बैंक के उप महाप्रबंधक मोहम्मद आरिफ खान व कोटा सरस डेयरी के प्रबंध संचालक राकेश शर्मा के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। करार के होने से दुग्ध उत्पादन करने वाली समितियों को आसानी से ऋण उपलब्ध हो सकेगा। जिससे समितियां दुग्ध स्टोर करने के लिए बीएमसी बल्क मिल्क कूलर व एएमसीयू ऑटोमेटिक मिल्क कलेक्शन यूनिट की खरीद के लिए ऋण ले सकेंगी। इन दोनों मशीनों पर राजस्थान कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति योजना 2019 के अन्तर्गत पंजीकृत दुग्ध समितियों को 50 प्रतिशत अनुदान राजस्थान कृषि विपणन बोर्ड जयपुर की ओर से देय होगा।
Published on:
13 Nov 2021 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
