झालावाड़. शहर के जनाना चिकित्सालय के एनआईसीयूमें गुरुवार रात करीब आठ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ऐसे में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि बच्चों को कोई नुकसान नहीं हुआ। एनआईसीयू में शॉर्ट सर्किट होने के दौरान दस बच्चे वेंटीलेटर पर भर्ती थे।
जनाना चिकित्सालय के एनआईसीयू में वेंटीलेटर के ब्रीड सर्किट के अधिक गर्म होने से अचानक आग लग गई। ऐसे में ऑक्सीजन ने आग पकड़ ली। गनीमत रही कि वहां मौजूद स्टाफ ने तुरंत सावधानी से आग बुझा दी और जले हुए सामान को तुंरत हटा दिया। हालांकि किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ। तुरंत सभी दस बच्चों को दूसरे एनआईसीयू में शिफ्ट किया गया।
एनआईसीयू में आग की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.शिवभगवान शर्मा व अधीक्षक डॉ. आरएस मेहरा, उप अधीक्षक डॉ.रवीन्द्र मीणा सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जनाना चिकित्सालय के एनआईसीयू में गुरुवार रात को शॉर्ट शर्किट से आग लग गई थी। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया है। बच्चों को दूसरे एनआईसीयू में शिफ्ट किया गया। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
डॉ. रवीन्द्र मीणा, उप अधीक्षक, जनाना चिकित्सालय, झालावाड़