19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी घोषित

- दूसरी बार राहुल शर्मा बने जिलाध्यक्ष

2 min read
Google source verification
State Subordinate Computer Employees Union's executive declared

राज्य अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी घोषित

झालावाड़. जिले में राजस्थान राज्य अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ जिला ईकाई द्वारा आईटी यूनियन, झालावाड़ के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव मंगलवार को संपन्न हुए। चुनाव में लगातार दूसरी बार राहुल शर्मा जिलाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष द्वारा जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए संगठन के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से सदस्यों को मनोनित किया गया।
जिसमें उपाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी,मो. हाशिम,महासचिव यादवेन्दु सेन, सचिव लोकेश जैन,कोषाध्यक्ष संदीप कुमार गौतम,संस्थापन प्रभारी पवन कुमार, मीडियाप्रभारी नितिन शर्मा,ं धर्मेन्द्र पाटीदार, संतोष कुमार मीणा, प्रवक्ता शब्बीर मलिक, महिलामंत्री सावेरी सोनी,भावना मोठसर,विशिष्ट सलाहकार अनिल सीके ,शब्बीर मलिक, जिला संयोजक आदिल खान एवं त्रिलोक शर्मा, कार्यक्रम संयोजक मनीष कुमार वर्मा एवं अंशु बघेरवाल को नियुक्त किया गया।वहीं ब्लॉक कार्यकारिणी में अकलेरा ब्लॉक अध्यक्ष रोहित पारेता, बकानी संतोष कुमार मीणा,भवानीमण्डी अनिल पाटीदार डग अमित बबेरवाल, खानपुर मुकेश कुमार गुर्जर, झालरापाटन विनय शर्मा, मनोहरथाना पियूष अग्रवाल, पिड़ावा बसंत कुमार मीणा को नियुक्त किया गया। अभिनव गोयल प्रोग्रामर झालरापाटन को संगठन का संरक्षक मनोनित किया गया।
ब्लॉक में दी जिम्मेदारी-
बैठक में जिलाध्यक्ष द्वारा संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं यूनियन के सदस्यों से आने वाले दिनों में संगठन की कार्य-योजना एवं मांगों के संबंध में चर्चा समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा कर समाधान का भरोसा दिलाया।

रोजा इफ्तार कर शांति की दुआ की

झालावाड़. शहर में मामा-भांजा दरगाह पर तहरीक एक आवाज कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को रोजा इफ्तार करवाया गया। कार्यक्रम में शहर के सभी रोजेदारों ने भाग लिया। इस मौके पर रोजेदारों ने देश में शांति की दुआ की।


भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न
झालावाड़. शहर में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथी अरुणा मीणा,अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजीता पांडे ने की। जिला महामंत्री अश्विनी त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष रंजीता पांडे ने मंडल की माहवार बैठकों पर चर्चा कर प्रभारी नियुक्त किए। मुख्य अतिथि अरूणा मीणा ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को जोडने की बात कही। बैठक में महामंत्री खुशबू परतानी,उपाध्यक्ष ज्योति व कृष्णा मंडलोई, जिलामंत्री संतोषगुप्ता,मंडल महामंत्री रेखा लोधा,मंडल उपाध्यक्ष संजीदा कुरैशी, मंजू दाधीच आदि मौजूद रही।


बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग