
जनता जल योजना के अन्तर्गत पीने के पानी व राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए टंकी बनी हुई है लेकिन दस दिन से मोटर जलने के कारण टंकी नहीं भर पा रही है। यहां से पनवाड़़, हरिगढ़, चमलासा, बर्डग्वालिया, बागोद, बिशनखेडी सहित कई गांवों के लोग गुजरते हैं। इनको पीने का पानी नहीं मिलने के कारण परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीण भी दिनभर मवेशियों को पानी पिलाने के लिए यहां से पानी ले जाते हैं।
पनवाड़ क्षेत्र के लायफल गांव में पनवाड़़-हरिगढ रोड जनता जल योजना में बनी टंकी की एक सप्ताह से मोटर जली हुई है। इससे टंकी नहीं भर पा रही हैं। इस कारण ग्रामीणों और राहगीरों को गर्मी में पीने के पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। इसको लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
लायफल गांव निवासी पूर्व उपसरपंच मोहन लाल सुमन, रामनाथ, छोटूलाल माली, सुरेश, बजरंगलाल सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि मैन बस स्टैंड पर जनता जल योजना के अन्तर्गत पीने के पानी व राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए टंकी बनी हुई है लेकिन दस दिन से मोटर जलने के कारण टंकी नहीं भर पा रही है। यहां से पनवाड़़, हरिगढ़, चमलासा, बर्डग्वालिया, बागोद, बिशनखेडी सहित कई गांवों के लोग गुजरते हैं। इनको पीने का पानी नहीं मिलने के कारण परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीण भी दिनभर मवेशियों को पानी पिलाने के लिए यहां से पानी ले जाते हैं। इसके पास लगा हैण्डपम्प भी गत तीन माह से खराब पड़ा हुआ है। इससे समस्या और विकट हो गई।
गणेशपुरा गांव में आकोदिया मार्ग पर तीन साल से हैण्डपम्प खराब पड़ा है। गणेशपुरा गांव निवासी हरिश मेहता, चौथमल पोटर, नरेश, राकेश, बृजमोहन मेहता सहित कई लोगों ने बताया कि आकोदियासड़क पर सरकारी हैण्डपम्प लगा हुआ था। चार वर्ष पूर्व खराब हैण्डपम्प को ठीक नही करने से लोगों ने कचरा फेंकना शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि बोरिंग में अभी भी पानी है, अगर हैण्डपम्प को ठीक कर दिया जाए तो लोगों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
Updated on:
2 Apr 2025, 11:03 AM IST
Published on:
2 Apr 2025, 10:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.