
जिला कलक्टर किया रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
- हरिचन्द्र सागर बांध तक सर्च अभियान जारी
जिले के गागरोन में कालीसिंध नदी की चंगेरी पुलिया पर गुरुवार शाम 4 बजे दम्पति समेत युवक तेज बहाव में पुलिया पार करते समय बह गए थे, जिनका शुक्रवार शाम तक भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। जबकि एसडीआरएफ की टीम लगातार अभियान चलाकर तीनों की तलाश करने में जुटी हुई है। मण्डावर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि नदी पर तेज बहाव के दौरान सारोला थाना क्षेत्र नयागांव बरेडी निवासी मनीष गुर्जर(22) पुत्र रामकिशन समेत दम्पति युवक इरफान व उसकी पत्नी सादिका की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा नदी के किनारों पर हरिश्चन्द्र सागर बांध के आगे तक ग्रामीणों की मदद से एसडीआरएफ टीम द्वारा नदी में सर्च अभियान जारी है।
नहीं बचा पाया-
वहीं घटना के प्रत्यक्षदर्शी ईद मोहम्मद ने बताया कि घटना मेरे सामने की है।एक महिला व एक पुरूष गागरोन की तरफ से आए वो मंडावर की तरफ जाना चाहते थे। नदी में पानी ज्यादा होने से उन्होने एक व्यक्ति को दूसरी तरफ से बुलाया। वो आया तो बाइक पर बैठकर तीनों नदी पार कर रहे थे, कि करीब २५ फीट दूर ही गए होंगे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर तीनों नीचे गिर गए।तेज बहाव में बहने लगे मैं दौड़कर वहां पहुंचा उन्हे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा पाया।बड़ी मुश्किल से मैं भी बाहर आया।
प्रयास किया जा रहा-
अभी सर्च अभियान जारी है। फिलहाल कोई बोडी रिकवर नहीं हुई है। प्रयास किया जा रहा है।
ऋचा तोमर, पुलिस अधीक्षक,झालावाड़।
रपट व बहाव वाले क्षेत्र में नहीं जाएं- कलक्टर
- जिला कलक्टर किया रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
कालीसिंध पुलिया को पार करते समय बहने वाले 3 लोगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बहने वाले दो युवक एवं एक महिला के परिजनों से बात की एवं उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान जिला कलक्टर ने सिविल डिफेन्स एवं एसडीआरएफ की टीम को बहे हुए लोगों को ढूंढने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जिलेवासियो से अपील की है कि मानसून में नदी-नाले उफान पर हैं, इसके अतिरिक्त विभिन्न तालाबों में भी पानी का भराव अधिक है। इसलिए अधिक पानी के भराव वाले तालाबों एवं नदी की पुलियाओं, रपट आदि पर जाने से बचें। किसी भी स्थिति में पानी के बहाव वाले क्षेत्रों में नहीं जाएं। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सत्यनारायण आमेटा, उपखण्ड अधिकारी संतोष कुमार मीणा, तहसीलदार असनावर आदि मौजूद रहे।
Published on:
02 Aug 2024 09:23 pm

बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
