4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़

Human angle : दो व्यापारी भाइयों ने गरीब बेटी का पिता बन किया कन्यादान

झालावाड़ के लोग निभा रहे सामाजिक सरोकार : विवाह का सारा खर्च उठाया

Google source verification

झालावाड़. शहर के लोग सामाजिक सरोकार में जिसको जहां मौका मिलता है अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। एक तरफ श्रीकृष्ण गोशाला समिति ने दो लावारिस बालिकाओं की परवरिश व पढ़ाई की जिम्मेदारी ली और अब उनके हाथ पीले करवा रहे हैं।

ऐसे ही एक मामला यह शहर के रमेशदास की बेटी का। रमेश की आर्थिक िस्थति बेहद खराब है। वह एक दुकान पर कार्य करके जैसे-तैसे परिवार का भरण पोषण करता रहा है। उसकी एक बेटी के विवाह को लेकर वह काफी परेशान हो था। यह जानकारी झालावाड़ निवासी मनोज गोयल और संजीव गोयल को मिली तो उन्होंने विवाह खर्च की जिम्मेदारी उठाने की ठानी। इसके बाद बेटी का रिश्ता गरवाड़ा निवासी युवक से तय कर दिया। रविवार को गणपति प्लाजा मेरिज हॉल में रमेशदास की बेटी का विवाह सम्पन्न करवाया। कन्यादान भी गोयल परिवार ने ही किया।

विवाह का सम्पूर्ण खर्चो बरात का स्वागत, भोजन सहित परिवार के लिए आवश्यक सामान देकर बेटी को विदा किया। मनोज गोयल ने बताया कि ईश्वर ने अगर काबिल बनाया है तो हमारा भी नैतिक दायित्व है कि जरूरतमन्द परिवार की मदद करें। उनको यह प्रेरणा अपने परिवार से प्राप्त हुई। इस विवाह समारोह में अशोक जांगिड़, शम्भू जांगिड़, प्रतीक गोयल अंशिका गोयल सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ जन प्रतिनिधियों ने भी वर वधु को आशीर्वाद दिया।