29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिरपाल ओढ़ कर ट्रैक्टर के आगे सो गई दो बहनें, पहिया चढऩे से एक की मौत

ट्रैक्टर आगे बढ़ाया तो अगला पहिया तिरपाल ओढ़कर सो रही बालिकाओं पर चढ़ गया। बच्चियों की चीख सुनकर परिजन दौड़े और पहिए के नीचे से उन्हें निकाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jagdish Paraliya

•

Updated: 31 Mar 2025, 11:53 AM IST

फसल निकालने के बाद देर रात चालक सूरजराम आंजना ने जैसे ही ट्रैक्टर आगे बढ़ाया तो अगला पहिया तिरपाल ओढ़कर सो रही बालिकाओं पर चढ़ गया। बच्चियों की चीख सुनकर परिजन दौड़े और पहिए के नीचे से उन्हें निकाला। परिजन दोनों को लेकर झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। उसकी बड़ी बहन मोनिका का उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भवानीमंडी थाना क्षेत्र में अलावा गांव में शनिवार रात को खेत में गेहूं निकालते समय दो बहनें तिरपाल ओढ़कर ट्रैक्टर के आगे सो गई। इस बात से अंजान चालक ने आगे बढ़ते समय दोनों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे एक बालिका की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल है। उसे झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भवानीमंडी थानाधिकारी रमेश चंद मीणा ने बताया कि अलावा गांव निवासी मांगीलाल घोबी ने शनिवार रात अपने खेत पर गेहूं की फसल निकालने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर के साथ लगा थ्रेसर किराए पर मंगवाया था। गेहूं निकलवाने के दौरान उनके परिवार के सभी सदस्य खेत पर काम कर रहे थे। उसकी दोनों बेटी मोनिका [11] व राजकुमारी [9] वहीं पर ही खेल रही थी। रात हो जाने पर मांगीलाल ने दोनों बेटियों को घर जाकर सोने के लिए कहा, लेकिन वे खेत पर खड़े ट्रैक्टर के सामने सो गई और पास रखे तिरपाल को ओढ़ लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि फसल निकालने के बाद देर रात चालक सूरजराम आंजना ने जैसे ही ट्रैक्टर आगे बढ़ाया तो अगला पहिया तिरपाल ओढ़कर सो रही बालिकाओं पर चढ़ गया। बच्चियों की चीख सुनकर परिजन दौड़े और पहिए के नीचे से उन्हें निकाला। परिजन दोनों को लेकर झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। उसकी बड़ी बहन मोनिका का उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग