11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़

युवक की आत्महत्या का वीडियो वायरल, ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताडि़त करने का आरोप

  -मृतक के मोबाइल में मिला वीडियो

Google source verification

झालावाड़.शहर के राड़ी के बालाजी क्षेत्र में गत 11 मई को युवक ने आत्महत्या करने से पहले अपना वीडियो बनाया था। इस वीडियो में वह अपने ससुराल के चार जनों के खिलाफ उसे प्रताडि़त करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा रहा था। ये वीडिया वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि मनीष लोधा(35) पुत्र फूलचंद का एक वीडियो पिछले दिनों उसके मोबाइल में मिला। इस वीडियो में मनीष विशाक्त का सेवन करते हुए दिखा रहा है।विशाक्त के सेवन के बाद मनीष ने अपनी मौसी के बेटे को फोन किया था, जो उसे घटनास्थल से उठाकर अस्पताल लाया था। यहां करीब एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई थी। मनीष के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने यह वीडियो पुलिस को तत्काल सौंप दिया लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
नाथद्वारा में हुई थी शादी-
मनीष की मौसी मंजू बाई ने बताया कि मनीष की मां का कई साल पहले देहान्त हो गया था। मौसी ने ही मनीष की परवरिश की थी। मनीष का विवाह नाथद्वारा में हुआ था। उसके दो पुत्र है। मनीष 4 वर्ष पूर्व नाथद्वारा चला गया था। वहां वह भगवान के आभूषणबनाने वाले कारखाने में काम कर रहा था। मनीष का झालावाड़ न्यायालय में कोई पुराना केस चल रहा था। इसकी पेशी के लिए वह 9 मई को झालावाड़ आया था। वह10 मई को न्यायालय में पेशी पर गया था। अगले दिन सुबह 11 बजे वह फिर से वकील से मिलने न्यायालय परिसर गया, लेकिन वहां से घर लौट कर नहीं आया और राड़ी के बालाजी क्षेत्र में जाकर उसने विशाक्त का सेवन कर लिया। मनीष ने आत्महत्या से पहले खुद वीडियो बनाकर ससुराल पक्ष के चार लोगों के नाम लेते हुए उन पर मारपीट करने व परेशान करने के आरोप लगाए हैं। वीडियो में तंग आकर आत्म हत्या करने की बात बोल रहा है, साथ ही पत्नी की कोई गलती इसमें नहीं बता रहा।
अनुसंधान कर रहे-
ये एक माह पहले की बात है। पुलिस को वो वीडिया परिजनों ने लाकर दिया था।, पुलिस ने जब्त कर दिलया है। इसमें अनुसंधान किया जा रहा है।जिन लोगों के नाम वीडियो में ले रहा है उनसे नाथद्वारा जाकर पूछताछ करेंगे।जिन पर आरोप लगाए जा रहे है वो उसके ससुराल पक्ष के है, इस मामले में अभी अनुसंधान चल रहा है।
महावीरसिंह, सीआई, कोतवाली,झालावाड़।