दांगीपुरा थाना क्षेत्र के कवरिया खेड़ी में अंधड़ के दौरान निर्माणाधीन मकान की गिरी दीवार में दबी 50 वर्षीय महिला की मृत्यु
मनोहर थाना 30 मई।
उपखंड क्षेत्र के दांगी पुरा थाना क्षेत्र के कवरिया खेड़ी गांव में तेज अंधड़ व बारिश के दौरान निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। जिसमें दबने से एक 50 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कवरिया खेड़ी गांव में तेज अंधड़ व बारिश के दौरान निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। जिसमें दबने से वही की निवासी भूलीबाई 50 पत्नी रामचंद्र जाति तवर घायल हो गई। जिसे ग्रामीण मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद झालावाड़ रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।