
झालावाड़ जिले में इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ने के बाद युवक की मौत का मामला सामने आया है। तबीयत ज्यादा खराब होने पर झालावाड़ एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शनिवार देर रात को उसने दम तोड़ दिया।
इंजेक्शन लगाने के बाद हो गया बेहोश
सारोलाकलां थाने में परिजनों ने मामला दर्ज कराया है। परिजन ने बताया कि बरेड़ी निवासी रमेश (27) पुत्र चौथमल गुर्जर को जुकाम हुआ था। उसने राजपुरा में ही एक निजी क्लिनिक पर जाकर परामर्श लिया। जहां चिकित्सक ने उसके हाथ की नस में इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाने के बाद रमेश बेहोश हो गया।
यह भी पढ़ें : दो साल पहले युवक की मौत, अब हत्या का आरोप, पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज
निजी क्लिनिक संचालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
इंजेक्शन लगाने वाला चिकित्सक और उसका भाई उसे झालावाड़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शनिवार रात को उसे भर्ती किया गया। देर रात को इलाज के दौरान रमेश की मौत हो गई। परिजनों ने निजी क्लिनिक संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Published on:
07 Nov 2022 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Rajasthan Politics : एक मंच पर वसुंधरा राजे-भजनलाल शर्मा, ‘एक मुख, एक रुख और एक सूत्र’ का दिया मंत्र

Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
