झांसी

UP nikay chunav : चुनावी रण से बाहर हुईं 12 महिला पार्षद, बदल गई सीट

UP nikay chunav : झांसी में अब मौजूदा 12 महिला पार्षद अपनी किस्मत नहीं आजमा पाएंगी। उनकी सीट दूसरी जाति के लिए आरक्षित कर दी गई है।

less than 1 minute read
Apr 01, 2023
झांसी नगर निगम।

झांसी नगर निगम में 60 वर्डों में पार्षद चुने जाते हैं। जिनमें से कई ऐसे मौजूदा पार्षद है जो दोबारा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इनकी सीटों का रिजर्वेशन चेंज हो चुका है। आरक्षण सूची आने के बाद मौजूदा 12 महिला पार्षद भी चुनाव मैदान से बाहर हो गईं है। इन सभी सीटों को दूसरे वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है।


2017 में 22 महिलाएं सदन पहुंची थीं

मालूम हो कि साल 2017 में हुए नगर निगम चुनाव में 19 महिलाएं ऐसी थीं जो आरक्षित वार्डों से चुनकर सदन में पहुंची थीं। जबकि 3 महिलाएं सामान्य सीट से चुनाव जीत गईं थीं।


ये महिलाएं नहीं कर पाएंगी दावेदारी

हाल में आई आरक्षण सूची के मुताबिक, मीरा कोटिया, कमला, अंजली, उर्मिला, जामवती, कमलेश भारती, श्वेता यादव, कांति छत्रपाल, गीता देवी, ममता और गायत्री गुप्ता के वार्ड दूसरे वर्ग को आरक्षित हो गए। जबकि भगवती देवी और सुशीला दुबे को दोबारा चुनाव लड़ने का मौका मिल जाएगा। नए आरक्षण में नैनागढ़ सीट भी महिला वर्ग में आरक्षित कर दी गई है। पिंकी यादव का वार्ड अनुसूचित जाति महिला को आरक्षित कर दिया गया है।

Published on:
01 Apr 2023 07:53 am
Also Read
View All

अगली खबर