2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस विभाग ने एक ही दिन में कर डालीं 275 नियुक्तियां, बांट दिए नियुक्ति पत्र

तीन दिन में होने वाली हैं इतनी सारी नियुक्तियां
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Brij Kishore Gupta

•

Updated: 29 Aug 2019, 8:01 AM IST

275job cards issue in a day

इस विभाग ने एक ही दिन में कर डालीं 275 नियुक्तियां, बांट दिए नियुक्ति पत्र

झांसी। रेलवे ने भर्तियों के मामले में अपना शानदार पर्फार्मेंस दिखाया है। यहां रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, इलाहाबाद से चयनित 943 अभ्यर्थियों का पैनल झांसी मंडल को प्राप्त हुआ। कार्मिक विभाग द्वारा इन सभी अभ्यर्थियों की तीन दिनों में अर्थात् 28 अगस्त से 30 अगस्त तक नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण की जानी है। इसी के तहत पहले दिन 275 नवनियुक्त रेल कर्मियों का रेल परिवार में स्वागत करते हुए सभी प्रपत्रों का सत्यापन, सेवा-पुस्तिका सहित नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।
नवनियुक्त रेलर्मियों का किया स्वागत

रेलवे द्वारा की जा रही भर्ती प्रक्रिया के अवसर पर झांसी मंडल में नवनियुक्त रेल कर्मियों के लिए एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उपस्थित सभी अभ्यर्थियों को संबोधित किया गया एवं अभ्यर्थियों को स्वागत किट उपलब्ध करायी गयी। इसमें झांसी मंडल व रेलवे के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध है। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों को रेलवे से संबंधित जानकारी देते हुए संबोधित किया। इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि नियुक्ति की सारी प्रक्रिया, सत्यापन इत्यादि की पूरी कार्यवाही एक ही दिन में पूरी करके अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिये जायें और उन्हें पोस्टिंग हेतु संबंधित विभाग/स्टेशन के पास प्रेषित किया जाए।
11 विभागों को मिले 943 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
इलेक्ट्रीकल 39, विद्युत सामान्य 45, विद्युतटीडी 42, इंजीनियिंरग 474, कैरिज एंड वैगन शॉप 38, डीजलशेड में 13, एसएनटी 53, मेडिकल 04, संरक्षा 235 मिले हैं। इनमें इनका पद हेल्पर, ट्रक मेंटीनेंस, अस्पताल अटैंडेंट व सहायक पोस्टमैन रखा गया है।