
आने वाले दिनों में झांसी में होगी रोजगार की भरमार - फोटो : सोशल मीडिया
देश का नाम चीन लुलु माल सीरीज की एक कंपनी झांसी में भी शुरू होने जा रही है। बीडा में इसके लिए जमीन मांगी गई है। यहां यह कंपनी प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करेगी। इसके अलावा ईरिशा कंपनी ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने की यूनिट लगाने के लिए जमीन की मांग की है। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक कंपनियों ने भी संपर्क साधना शुरू कर दिए हैं, तो कुछ विदेशी कंपनियों से भी वार्ता चल रही है। प्रोजेक्ट संपन्न होने के बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
47 साल बाद होगा औद्योगिक विकास
प्रदेश में 47 साल बाद आबाद होने जा रहे औद्योगिक शहर ने विकास की उम्मीदों को हवा दे दी है। महानगर से सटे 33 गांव में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण आकार ले रहा है। गत दिवस पहली बोर्ड बैठक के बाद जमीन खरीदने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है। सोमवार को बीडा ने 8 गांवों का गजट प्रकाशित कर दिया है, जिस पर आपत्तियां मांगी गई है।
15 दिन में होगा जमीन का अधिग्रहण शुरू
अगले 15 दिन के अंदर इन गांवों की जमीनों का अधिग्रहण प्रारम्भ हो जाएगा, जबकि शेष गांव में सर्वे कार्य तेजी पकड़ गया है। पर, इससे भी सुखद संकेत उन कंपनियों ने दिए हैं, जो अब झांसी में इकाई स्थापित करने की कोशिश में जुट गई हैं। बताया गया कि इण्टरनेशनल रिटेल चेन के बड़े नाम मुलु मॉल ने यहां प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की इच्छा जताई है। इसके लिए 100 एकड़ जमीन मांगी गई है। इसके अलावा ईरिशा कंपनी ने भी 100 एकड़ जमीन मांगी है। यह कम्पनि इलैक्ट्रिक व्हीकल बनाती है, जबकि ईवेण्ट ऑर्गनाइज करने वाली कंपनी थर्ड आई विजन ने 5 एकड़ जमीन का प्रस्ताव दिया है।
इन्होंने कहा
विशेष कार्यकारी अधिकारी बीडा डॉ. लाल कृष्ण ने बताया कि लुलु मॉल ने झांसी में प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए जमीन की मांग की है तो आधा दर्जन अन्य कंपनियों ने भी बीडा में कारोबार शुरू करने के लिए सम्पर्क साधा है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Published on:
09 Jan 2024 03:28 pm

बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
