2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दो महीने पहले हुई थी शादी

22 वर्षीय युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी को दो महीने भी नहीं हुए थे।

2 min read
Google source verification
Husband commits suicide after quarrel with wife in Jhansi

सुसाइड से पहले पति पत्नी में हुआ था झगड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

झांसी के ककरवई थाना क्षेत्र के बरगांव खंगरा गांव में एक 22 वर्षीय युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की दो महीने पहले ही शादी हुई थी।

4 मार्च को हुई थी शादी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमित (22) नामक युवक बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसकी शादी 4 मार्च को पड़ोसी गांव की रहने वाली सुरभि से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सुरभि अपने मायके चली गई थी। रविवार को अमित के माता-पिता शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में गए थे। घर में अमित और सुरभि अकेले थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

दरवाजा बाहर से बंद करके निकला

विवाद के बाद अमित ने घर का दरवाजा बाहर से बंद करके निकल गया। उसने दिल्ली में रहने वाले अपने दोस्त को फोन करके पत्नी से हुए विवाद की जानकारी दी और कहा कि वह अब फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेगा। यह सुनकर घबराए दोस्त ने तुरंत अमित के परिजनों को फोन करके सारी बात बताई। सूचना मिलने पर अमित के माता-पिता घर लौट आए और उसे ढूंढने लगे। काफी देर तक तलाशने के बाद भी अमित का पता नहीं चला। अमित ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था।

बबुल के पेड़ से लटका था शव

तलाश करते हुए परिजन जब खेत पर पहुंचे तो उनका शव बबूल के पेड़ से लटका हुआ दिखाई दिया। शव देखकर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घरेलू विवाद की वजह से की सुसाइड

इस घटना से मृतक के परिवार में गम का माहौल है। मां-बाप और नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद के कारण ही युवक ने आत्महत्या की है।

Story Loader