Jhansi News : बुंदेलखंड के पिछड़ेपन को दूर कर विकास की गति देने के लिए यूपी सरकार ने मार्च में बड़ा ऐलान किया था। यहां नोएडा की तर्ज पर इंडस्ट्री लगाने का फैसला लिया गया है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत झांसी की बबीना विधान सभा से होगी।
Jhansi News : आने वाले समय में बुंदेलखंड पिछड़ेपन और बदहाली के लिए नहीं बल्कि विकसित क्षेत्र के लिए पहचाना जाएगा। यहां के लोगों को पलायन करके मेट्रो सिटी में जॉब तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि बाहर के लोग भी झांसी में आकर नौकरियां पा सकेंगे। झांसी भी नोएडा की तरह डेवलप हो जाएगा। यहां देश और विदेश की कई बड़ी कंपनियां खुल जाएंगी। यूपी सरकार ने जब से बुंदेलखंड के विकास को लेकर बड़ी घोषणा की है। तब से यहां के लोग काफी उत्साहित है। इन्हीं सब बातों के सवाल लेकर पत्रिका उत्तर प्रदेश की टीम ने बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा से खास बातचीत की है।
क्या है JBDA?
झांसी-बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण को JBDA के नाम से पहचान मिली है। देश में बुंदेलखंड को पिछड़े क्षेत्र के रूप में देखा जाता है। यहां के लोग रोजगार की तलाश में देश के हर बड़े शहर के लिए पलायन करते हैं। मार्च के महीने में यूपी सरकार ने बड़ा ऐलान किया था। जिससे बुंदेलखंड की सूरत बदल जाएगी। अब नोएडा की तर्ज पर बुंदेलखंड का विकास होने जा रहा है।
क्या बोले राजीव सिंह पारीछा?
बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने पत्रिका की टीम को दिए इंटरव्यू में यूपी और केंद्र की सरकार का आभार व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने बबीना विधानसभा में लागू होने वाले सरकार के इस बड़े प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यहां की जनता को इससे क्या लाभ मिलेगा उस पर अपने विचार रखे।