
झांसी जिला अस्पताल में घायल विकास अहिरवार।
उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद की शहर कोतवाली क्षेत्र से एक दबंगई का मामला सामने आया है। युवक के मोबाइल में कॉल आई और उसे बुलाया गया। जब युवक मौके पर पहुंचा तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। युवक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
ये है पूरा मामला
पीड़ित विकास अहिरवार के मुताबिक, “रात में गाड़ी को लेकर विवाद हो गया था। सुबह कमलेश अहिरवार ने मुझे फोन लगाया और मुझे बुलाया। मैं विश्वास करके उसके साथ चला गया। जब मौके पर पहुंचा तो देखा वहां कल्लू, रियाज पठान, शनि और कमलेश अहिरवार मौजूद थे। देखते ही देखते चारों दबंगों ने मुझे डंडा और बल्ला से जमकर पीटा।”
जान से मारने की दी धमकी
विकास अहिरवार आगे बताता है कि जब उसकी जमकर पिटाई हो चुकी थी उसके बाद उन्होंने जान से मारने की धमकी दे डाली। बोले- “अगर हम लोगों की शिकायत की तो जान से मार देंगे।” विकास के मुताबिक, जिन्होंने उसकी पिटाई की वे लोग अवैध तमंचा सप्लाई का काम करते हैं। फिलहाल पूरे मामले की विकास अहिरवार की ओर से कोतवाली में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
Published on:
14 Nov 2023 06:54 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
