
रेलयात्री ध्यान देंः 1सितंबर को नहीं आएगी ये ट्रेन और 2 से 9 तक इस स्टेशन पर नहीं रुकेंगी गाड़ियां
झांसी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि तात्कालिक रूप से ट्रेनों की व्यवस्था में कुछ बदलाव किया जा रहा है। एन आई कार्य के कारण 2 से 9 सितंबर तक उत्तर रेलवे के बल्लभगढ़ स्टेशन पर कोई गाड़ी ठहराव नहीं लेगी। डाउन साइड की गाड़ियां बल्लभगढ़ (BVH) के स्थान पर फरीदाबाद न्यू टाउन स्टेशन (FDN) पर रुकेंगी। इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें।
मंगला एक्सप्रेस रद्द रहेगी
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार 30 अगस्त को एर्नाकुलम से चलने वाली गाड़ी संख्या 12617 एर्नाकुलम-निजामुद्दीन मंगला एक्सप्रेस अपरिहार्य कारणों से रद्द रहेगी। इसलिए यह गाड़ी झांसी स्टेशन पर 1 सितम्बर को नहीं आयेगी।
यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लगेंगे एसी कोच
इसके अलावा आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रायोगिक तौर गाड़ी संख्या 22447/48 खजुराहो- निजामुद्दीन- खजुराहो उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त प्रथम एसी और द्वितीय एसी श्रेणी का कोच लगाया जा रहा है। गाड़ी संख्या 22448 निजामुद्दीन- खजुराहो में अतिरिक्त कोच 1 से 30 सितंबर तक तथा गाड़ी संख्या 22447 खजुराहो - निजामुद्दीन में दो से एक अक्तूबर तक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
Published on:
1 Sep 2019, 6:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.