कांग्रेसियों ने पाकिस्तानी पीएम के पुतले को फांसी पर लटकाया

इस दौरान पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी भी की गई

less than 1 minute read
Sep 25, 2016
jhansi
झांसी. कश्मीर में लाइन आफ कंट्रोल (LOC) के पास उरी में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में भारतीय सेना के 18 जवानों के शहीद होने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पुतले को फांसी पर लटका दिया। इस दौरान पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी भी की गई। इसके साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की गई।

कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की सूझबूझ को सराहा

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन की अध्यक्षता में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पुतले को फांसी पर लटका कर कांग्रेसियों ने रोष व्यक्त किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने कहा कि उड़ी में सैनिकों पर हुए कायराना हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सूझबूझ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह इंदिरा गांधी का ही हौसला और सूझबूझ थी, जो पाकिस्तान की कमर तोड़कर उसको दो भागों में बांट दिया और बंगलादेश को आजाद करवा दिया था।

ये कांग्रेसी रहे उपस्थित

इस अवसर पर अनिल बट्टा, अरविंद वशिष्ठ, अफजाल हुसैन, देवी सिंह कुशवाहा, मजहर अली, प्रेम वाल्मीकि, डॉ. सुनील तिवारी, अखलाक मकरानी, चंद्रा भाई, इदरीश खान, शाहनवाज, हैदर अली, सुनील अग्रवाल, नफीसा सिद्दीकी, छोटे राजा कमर व वीरेंद्र कुमार झा के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

इसके अलावा बुंदेलखंड धानुक बरार नवयुवक समाज सेवा समिति के तत्वावधान में राजीव सैन्या की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मोमबत्ती जला कर शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर महेंद्र सिंह, अमित पाल, अजय, सुनील पिसौरिया, सुशील भंडारिया, मनीष, मनोज कुमार, मूलचंद्र, विशाल, रूप सिंह व अमित कुमार के साथ ही समिति के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
Published on:
25 Sept 2016 01:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर