16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mizoram में तेजी से बढ़ रहे HIV केस! 70% संक्रमण यौन संबंधों से सरकार अलर्ट, जानिए बचाव के तरीके

मिजोरम में HIV संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और ज्यादातर मामले यौन संपर्क से फैल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री Lalrinpuii ने लोगों से सुरक्षित संबंध और जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Feb 16, 2026

Mizoram Hiv Cases

Mizoram Hiv Cases (Photo- gemini ai)

Mizoram Hiv Cases: मिजोरम में एचआईवी संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री Lalrinpuii ने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि यह पूरे समाज के लिए चिंता और शर्म की बात है। उनका कहना है कि राज्य में करीब 70 प्रतिशत एचआईवी संक्रमण यौन संबंधों के जरिए फैल रहा है, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा है।

यह बात उन्होंने एक जागरूकता कार्यक्रम में कही, जिसे Mizoram State AIDS Control Society और AHF India Cares ने मिलकर आयोजित किया था। इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को सुरक्षित यौन संबंध और कंडोम के इस्तेमाल के बारे में जागरूक करना था।

मिजोरम में एचआईवी के मामले क्यों बढ़ रहे हैं?

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में एचआईवी संक्रमण का औसत करीब 0.2 प्रतिशत है, जबकि Mizoram में यह करीब 2.74 प्रतिशत तक पहुंच चुका है, जो काफी ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार इसके पीछे कई कारण हैं।

  • सुरक्षित यौन संबंधों के बारे में जागरूकता की कमी
  • कंडोम का इस्तेमाल न करना
  • एक से ज्यादा पार्टनर या बेवफाई
  • समय पर जांच और बचाव की कमी

सरकार लोगों को जागरूक करने के लिए कई अभियान चला रही है। World Health Organization भी कंडोम को एचआईवी और अन्य यौन संक्रमण से बचाव का सबसे सुरक्षित तरीका मानता है।

एचआईवी क्या है और शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाता है?

एचआईवी एक ऐसा वायरस है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। यह खास तरह की सफेद रक्त कोशिकाओं (CD4 या टी-सेल्स) को नष्ट करता है, जो हमें बीमारियों से बचाती हैं। जब ये कोशिकाएं कम होने लगती हैं, तो शरीर छोटी-छोटी बीमारियों से भी लड़ नहीं पाता। अगर इलाज न हो, तो यह स्थिति आगे चलकर एड्स में बदल सकती है, जो इसका सबसे गंभीर चरण होता है।

शरीर में एचआईवी के लक्षण कैसे दिखते हैं?

शुरुआत में एचआईवी फ्लू जैसे लक्षण देता है, जैसे बुखार, ठंड लगना, थकान, गले में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, रात में पसीना इसके बाद वायरस कई साल तक शरीर में छिपा रह सकता है और धीरे-धीरे इम्यून सिस्टम को कमजोर करता रहता है।

एचआईवी कैसे फैलता है?

  • बिना कंडोम के यौन संबंध
  • नशा करने के लिए एक ही सुई का इस्तेमाल
  • ध्यान रखने वाली बात यह है कि व्यक्ति को कोई लक्षण न हो, फिर भी वह दूसरों को संक्रमित कर सकता है।

क्या करना जरूरी है?

विशेषज्ञों का कहना है कि सुरक्षित यौन संबंध, नियमित जांच और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। एचआईवी से डरने की नहीं, बल्कि समझदारी से बचने की जरूरत है। जागरूकता और सावधानी ही इस बीमारी को फैलने से रोक सकती है।