3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhansi News : नग्न अवस्था में पड़ा मिला युवती का शव, सड़ चुके शरीर में पड़ गए कीड़े

Jhansi News : झांसी में आर्मी एरिया के एक नाले से युवती का शव बरामद हुआ है। शव नग्न अवस्था में उल्टा पड़ा था। सड़ जाने की वजह से शरीर में कीड़े पड़ चुके हैं।

2 min read
Google source verification
a1

घटना स्थल का निरीक्षण करती पुलिस।

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के आर्मी एरिया से एक युवती का शव पुलिस को मिला है। शव नाले में नग्न अवस्था में उल्टा पड़ा था। पूरी तरह से सड़ चुके शव में कीड़े पड़ गए। पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पाई। आशंका जताई जा रही है कि युवती की 4-5 दिन पहले मौत हो चुकी थी। हत्या कर शव को फेंका गया है।

मंदिर जा रहे ग्रामीणों को दुर्गंध आई

आर्मी एरिया में मां काली का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यहां हर रविवार को रक्सा और बैदोरा के रहने वाले लोग दर्शन करने जाते हैं। जबकि बाकी दिनों में ये एरिया सुनसान पड़ा रहता है। बैदोरा के लोग सुबह जब दर्शन के लिए निकले तो उन्हें रास्ते में दुर्गंध आई। पास में पुराई नाला निकला है। वहां जाकर देखा तो एक युवती का शव नग्न अवस्था में पड़ा था।

जमीन पर थे खून के निशान

ग्रामीणों ने पुलिस को फोन पर शव की जानकारी दी। सूचना पाकर रक्सा और बबीना थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना आर्मी एरिया की थी तो आर्मी पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने आस-पास घटना से जुड़े सबूत तलाशने की कोशिश की। शव के पास जमीन पर खून के निशान मिले। घटना की जानकारी होते ही डीआईजी जोगेंद्र कुमार और एसएसपी राजेश एस भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही जल्द से जल्द शव की शिनाख्त करने के निर्देश दिए।

25 से 30 के बीच हो सकती है उम्र

शव के दाएं पैर में काला धागा बंधा था। जबकि बाएं पैर में उसके छह उंगलियां हैं। उसकी उम्र का अंदाजा 25-30 के बीच लगाया जा रहा है। अविवाहित होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अरुण तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

Story Loader