
DIG कलानिधि नैथानी झांसी पुलिस लाइन में बैठक करते हुए।
उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पुलिस सभागार में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए। साथ ही शासन की मंशा के अनुसार काम करने के साथ ही महिला संबंधी अपराधों पर तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने और पीड़िता के साथ ही उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने पर जोर दिए।
अपना एक्सपीरियंस शेयर किया
कलानिधि नैथानी ने अपनी पढ़ाई से लेकर आईपीएस बनने के बाद हर पोस्टिंग का एक्सपीरियंस शेयर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी चौकी प्रभारियों को भी सीयूजी मोबाइल फोन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि लोग सीधे उनसे बात कर सकें, इससे संचार व्यवस्था में तेजी आएगी और थाना प्रभारी का लोड कम हो सकेगा। उन्होंने कहा कि झाँसी सेना, रेलवे का मुख्यालय होने के साथ ही दूसरे राज्यों का बॉर्डर हैं, जिससे सुरक्षा की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
अपराधियों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट
डीआईजी ने गोकशी, डकैती, व्यापारियों के साथ लूट आदि अपराध में पिछले 10 साल से जितने भी अपराधी शामिल रहे हैं उनकी हिस्ट्रीशीट खोलकर गुण्डा, गैंग्स्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करने की बात कही। परिवार परामर्श के लिए महिलाओं को मुख्यालय तक न आने पड़े, इसके लिए सभी थानों पर परिवार परामर्श के फॉर्म वितरित किए जाएंगे। उनकी उसी थाने पर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने अपनी मंशा साफ करते हुए कहा कि जनता को सुरक्षा दी जाएगी और अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह और एसपी देहात गोपीनाथ सोनी मौजूद रहे।
Published on:
10 Jan 2024 06:29 am

बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
