4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DIG कलानिधि का नया फरमान जारी, अच्छा काम करने पर मिलेगा सम्मान, गलत पर भुगतनी होगी सजा

झांसी रेंज डीआईजी कलानिधि नैथानी ने यूपी-112 टीम के लिए नया फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले सिपाहियों को सम्मान मिलेगा और गलत करने वालों को सजा मिलेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Jhansi Range DIG Kalanidhi Naithani

झांसी रेंज DIG कलानिधि नैथानी।

झांसी रेंज डीआईजी लगातार अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने यूपी- 112 की चयन प्रक्रिया को लेकर कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं।

तैनाती संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए

पुलिस उप-महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने रेंज के तीनों जनपदों में यूपी-112 की विभिन्न प्रकार की खबरों व प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुए इसमें नियुक्त पुलिस फोर्स के कुशल, निष्पक्ष एवं प्रभावी संचालन के लिए जनपद प्रभारियों को पुलिस बल की तैनाती की अवधि और नियम से सम्बन्धित दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


एक साल में बदल जाएगा सर्किल

उन्होंने 1 वर्ष से एक ही सर्किल की पीआरवी पर नियुक्त पुलिस बल का सर्किल परिवर्तित करने के निर्देश दिए। 6 माह से एक ही थाने की पीआरवी पर नियुक्त पुलिस बल का थाना परिवर्तित करने और 3 माह से किसी थाने की एक ही पीआरवी पर नियुक्त पुलिस बल की पीआरवी परिवर्तित करने को कहा। कहा गया कि रिजर्व में एक कर्मी को एक सप्ताह से अधिक न रखा जाए। रिजर्व से बार-बार एक ही हाईवे, सर्किल, थाना में ड्यूटी न लगाई जाए। किसी भी कर्मी को ऐसे थाने की पीआरवी में नियुक्त न किया जाए, जिस थाने में वह यूपी-112 की नियुक्ति से पूर्व तैनात रहा हो।

Story Loader