झांसी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बाप-बेटे की हत्या का खुलासा कर दिया है।
बीते साल नवंबर महीने में बाप-बेटे की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने उस मामले का खुलासा कर दिया है। हत्या के पीछे की वजह अवैध संबंध से जुड़ी थी। फिलहाल आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
ये है पूरा मामला
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, बीते साल 21 नवंबर को महेंद्र अहिरवार अपने खेत में सो रहे थे। उसी समय उसकी हत्या कर दी गई थी। जबकि उनके पिता काशीराम अहिरवार घटना वाले दिन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीन दिन बाद उनकी भी मौत हो गई थी। आरोपी हत्या करने के बाद अपने मोबाइल की सिम तोड़कर फरार हो गया था। पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही थी।
ग्वालियर से किया गिरफ्तार
आरोपी कुछ दिन पहले ही अपने घर वालों से चोरी छिपे मिलने आया था। पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई तो मुखबिरों का जाल बिछा दिया। पता चला कि आरोपी राजकुमार ग्वालियर में कहीं छुपा है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पत्नी से थे अवैध संबंध
पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि महेंद्र के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। उसने महेंद्र को समझाने की कोशिश की लेकिन महेंद्र नहीं माना। इसी वजह से महेंद्र ने उसकी हत्या की प्लानिंग बनाई। जब खेत में वह पहुंचा तब महेंद्र सो रहा था। उसने डंडे से प्रहार करके उसे मार डाला लेकिन, उसी समय उसका पिता काशीराम भी जाग गया। इस वजह से उसने उसे भी डंडे से मारकर घायल कर दिया।