
झांसी: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान
झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र में आज 21 लाख से अधिक मतदाता अपने सांसद का चयन करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान के लिए रविवार को भोजला मंडी से मतदान पार्टियां रवाना की गई और शाम तक ये पार्टियां अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट ने सभी मतदान पार्टियों के मतदेय स्थलों पर पहुंचने की पुष्टि की है।
रविवार की सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टी को मतदान केंद्रों के लिए रवाना करने का सिलसिला शुरू हुआ, जो दोपहर 1.30 बजे तक जारी रहा। सबसे पहले मऊरानीपुर और गरौठा विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं, इसके बाद बबीना और झांसी नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदान पार्टियों को रवाना किया गया।
जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कराने के लिए कुल 1,586 मतदेय स्थलों पर मतदान पार्टियां भेजी गईं। बबीना क्षेत्र की 370, झांसी नगर की 395, मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र की 436 और गरौठा विधानसभा क्षेत्र की 385 पोलिंग पार्टियां भोजला मंडी से रवाना हुईं।
भोजला मंडी में चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहाँ से मतदान पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट और बूथ बनाने के लिए अन्य सामग्री वितरित की गई। इन काउंटरों से मतदान पार्टियों को आवश्यक सामग्री लेकर अपने-अपने केंद्रों पर भेजा गया।
एक नजर में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र
Published on:
20 May 2024 05:06 am

बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
