झांसी

Jhansi News : पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में, गुस्साए परिजनों ने घेर लिया थाना

Jhansi News : झांसी के नवाबाद थाना में बीती रात जमकर हंगामा हुआ। पुलिस एक युवक को लेकर थाने आई, उसके परिजनों ने हंगामा काट दिया।

less than 1 minute read
Jun 14, 2023
थाने में हंगामा करते परिजन।

Jhansi News : नवाबाद थाने में मंगलवार की रात उस समय हलचल मच गई, जब मारपीट के आरोप में पुलिस युवक को पकड़कर ले आयी। युवक के परिजन थाने पहुंच गए और पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया। युवक को छोड़कर जांच कर कार्यवाही की बात कही।

ये है पूरा मामला

झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टागांव निवासी अमित (20) की 8 अप्रैल को ओरछा (मप्र) में नदी में डूबने से मौत हो गयी थी। मृतक के परिजनों ने सदर बाजार पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। मंगलवार की देर रात सैयर गेट निवासी अफजल मारपीट की शिकायत लेकर नवाबाद थाने पहुंचा। अफजल ने आरोप लगाया कि भट्टा गांव निवासी अमित के भाई आशीष ने उसके साथ मारपीट की है। शिकायत पर पुलिस आशीष को लेकर थाने आ गयी। जैसे ही इस बात की जानकारी आशीष के परिजनों को हुई तो काफी संख्या में लोग नवाबाद थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। आशीष के परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने उनके बेटे अमित की मौत के मामले में तो कोई कार्यवाही नहीं की, जबकि आज दूसरे बेटे आशीष पर मारपीट का आरोप लगने पर पुलिस उसे पकड़ कर ले आयी।


अधिकारी पहुंचे थाने में

थाने में हंगामे की सूचना पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और आशीष को छोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Published on:
14 Jun 2023 08:59 am
Also Read
View All

अगली खबर