
लोकसभा इलेक्शन के लिए कांग्रेस ने झांसी का पर्यवेक्षक दिनेश कुमार सिंह को बनाया।
Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से कार्यकर्ताओं की पसंद के प्रत्याशी को उतारेगी। पार्टी के पर्यवेक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उनकी नब्ज टटोली और उनकी राय जानने का प्रयास किया।
बैठक में क्या हुआ
लोकसभा पर्यवेक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश की आधारशिला और मूल आत्मा है। यह सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है जो सभी जाति-धर्म के लोगों को साथ लेकर देश के विकास के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता में अच्छी छवि रखने वाले और कार्यकर्ताओं की पसंद के प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाएगा। जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी ने कहा कि जनता की भावनाओं और कार्यकर्ताओं की आवाज को ध्यान में रखते हुए एक योग्य प्रत्याशी चुना जाएगा। बैठक में प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार, दलित नेता हरवंश लाल, प्रिंस कटियार, शिवपाल गुर्जर, युवा कांग्रेस की महादेव प्रसाद बाजपेई, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति श्रीवास, पूर्व पार्षद अखलाक मकरानी, शफीक अहमद मुन्ना, इंदिरा रायकवार, मंसूर अली, हरिशंकर वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।
जनता और कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार हो पसंद
कांग्रेस झांसी-ललितपुर से एक ऐसे प्रत्याशी को उतारने की कोशिश कर रही है जो जनता और कार्यकर्ताओं दोनों को स्वीकार्य हो। पार्टी का मानना है कि यह रणनीति उन्हें चुनाव में जीत दिलाने में मदद करेगी।
एकजुट होने का किया आवाहन
बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने विचार और सुझाव रखे। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया।
फीडबैक को ध्यान में रखकर होगा चयन
पार्टी आगामी दिनों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू करेगी। कार्यकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। पार्टी चुनाव प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार करेगी।
Published on:
13 Feb 2024 09:39 pm

बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
