छेड़खानी करने वाले मनचलें सावधान हो जाएं। झांसी में सड़कों पर घूम रही नारी शक्ति सेना की वीरांगनाएं लाठी लेकर निशाना बना सकती हैं। दरअसल दुष्कर्म अौर छेड़खानी के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए नारी शक्ति सेना ने शोहदों को अलर्ट करने के लिए लाठी लेकर घूमने का प्लान बनाया है। इस प्लान के पहले चरण में अाज महिलाओं को लाठी चलाने की ट्रेनिंग दी गयी।