1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 साल पहले पति की हो चुकी मौत, अब सरकारी नौकरी कर रही पत्नी ने तोड़ा दम, जाने क्या है वजह

Jhansi News : झांसी में महिला रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध मौत हुई है। मौत की वजह दूसरी दवा खाना बताया जा रहा है। हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका का पति भी रेलवे में नौकरी करता था।

less than 1 minute read
Google source verification
a5

भद्रेश की फाइल फोटो।

Jhansi News : झांसी में एक महिला रेलवे कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। 59 वर्षीय महिला की मौत संदिग्ध अवस्था में हुई है। मौत की स्थिति साफ नहीं हो पाई है। फिर भी बताया जा रहा है कि उसका घुटने का इलाज चल रहा था। ड्यूटी से घर आई और गलत दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतका के तीन बच्चे हैं। पति की 4 साल पहले मौत हो चुकी है। अब मां का साया उठ जाने से घर में मातम पसर गया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है।


ये है पूरा मामला

मृतका के बेटे शैलेंद्र तिवारी ने बताया है कि उसकी मां भद्रेश तिवारी(59) वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी में टेक्नीशियन पद पर अपनी सेवाएं दे रही थी। शाम 5 बजे वे स्टेशन से ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने खातीबाता स्थित घर लौटीं थीं। भद्रेश के घुटनों का इलाज चल रहा था। उनको कई साल से घुटनों में दर्द की शिकायत थी। ऐसा ही उनके साथ शनिवार को हुआ। और उन्होंने गलत दवा खा ली।


घर में बिगड़ गई थी हालत

भद्रेश तिवारी ने जब गलत दवा खाई तो थोड़ी देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उनको आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।


बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है

भद्रेश तिवारी के पति प्रकाश नारायण तिवारी भी रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी थे। उनकी 2019 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। चार साल पहले पिता की मौत और अब मां का भी साया सिर से उठ गया। तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Story Loader