1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीचर्स का बढ़ाया मान, पहले चरण धोए फिर किया सम्मान

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर नगर में कई स्थानों पर टीचर्स को सम्मानित किया गया।

2 min read
Google source verification
jhansi

झांसी. शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर नगर में कई स्थानों पर टीचर्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के तत्वावधान में एक समारोह का आयोजन नेशनल हाफिज सिद्दीकी स्कूल में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. एन के पांडेय के मुख्य आतिथि एवं महेश राय के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। इसमें शिक्षकों के चरण धोने के बाद उन्हें शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। उधर, पत्रकार भवन में भी एमएलसी रमा निरंजन ने टीचर्स को सम्मानित किया।


इन्हें किया गया सम्मानित


इस अवसर पर वक्ताओं ने देश के पहले उप राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान 25 शिक्षकों के चरण धोने के बाद शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने नेशनल हाफिज सिद्दीकी के प्रधानाचार्य उस्मान खान, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की सुमन श्रीवास्तव, सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज की कुसुम, सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कालेज की संध्या चतुर्वेदी, कृष्णचंद शर्मा कन्या इंटर कालेज की इंदिरा गुप्ता, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की कल्पना सिंह, लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज की अर्चना सिंह, बीआईसी के दिनकर सक्सेना, एलवीएम के योगेश मिश्रा, गुरुनानक खालसा इंटर कालेज के जेएस भोगल, एसपीआई के उमाशंकर सोनी, महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज के अरविंद ओझा, लार्ड महाकालेश्वर इंटर कालेज के विशाल गुप्ता, प्रभुदयाल पहारिया इंटर कालेज के संजीव पहारिया एवं सरस्वती विद्या मंदिर पहूज नदी के अखिलेश तिवारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर रामस्वरूप राय, सुनील खरे, मिलन गुप्ता, दीपक कश्यप, रवींद्र रुसिया, संजय खरे, नवीन माहेश्वरी, अनूप अग्रवाल, विनोद साहू, अनिल श्रीवास्तव, विकल्प जैन, प्रदीप तिवारी उपस्थित रहे। संचालन रामकुमार लोइया ने किया। बाद में आभार व्यक्त अजीत राय ने किया।


101 शिक्षिकाएं सम्मानित


बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान द्वारा पत्रकार भवन में एमएलसी रमा निरंजन के मुख्य आतिथ्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 101 शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मयंक श्रीवास्तव, अखिलेश पांडेय, अनिल गुरूदेव, राजकुमार अमरया, राजेंद्र कुशवाहा, अंकुर अग्रवाल, नीतू सिंह उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader