2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झांसी में दिनदहाड़े 8 लाख की चोरी: सरकारी क्वार्टर में रखे माल पर किया हाथ साफ, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की एक सरकारी कॉलोनी में रहने वाले न्यायालय कर्मचारी के घर में शनिवार को दिन में चोरों ने घुसकर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था और पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की शुरुआत की है।

less than 1 minute read
Google source verification
Theft of Rs 8 lakh in Sipri market of Jhansi

झांसी के सीपरी बाजार में 8 लाख की चोरी।

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की एक सरकारी कॉलोनी में न्यायालय कर्मचारी मनोज दीक्षित का घर रायगंज क्वार्टर नंबर डी-38 में स्थित है। शनिवार की रात, चोरों ने उनके घर में घुसकर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था और पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की शुरुआत की।


न्यायालय के कर्मचारी का घर

झांसी स्थित सीपरी बाजार कॉलोनी के रायगंज क्वार्टर नंबर डी-38 में न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक, मनोज दीक्षित, अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके बच्चे पढ़ाई के लिए बाहर थे, जबकि पत्नी दिल्ली में अपने भाई के साथ थीं।


8 लाख की हुई चोरी

शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के कारण मनोज सुबह 10 बजे कार्यालय के लिए निकले और शाम सात बजे घर लौटे। उन्होंने अपने सरकारी क्वार्टर का मैन दरवाजा खोला तो उन्हें अंदर के कमरे के ताले खुले दिखाई दिए। जिसमें अलमारी और लॉकर सब खुला हुआ था। लगभग आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद गायब थे। मनोज ने पुलिस को सूचना दी और चोरों की तलाश शुरू हो गई है।


पुलिस की कार्रवाई

सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक, वेद प्रकाश पांडेय, के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की है और सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।


चोरों को कमरे में मिल गई थी चाबी

मनोज ने बताया कि चोर आंगन के रास्ते से उनके घर में दाखिल हुए थे और अलमारी की चाबी उन्हें कमरे में रखी मिली थी।

Story Loader