
बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का आनंद ले रहे लोग।
झांसी में इनदिनों झांसी महोत्सव अभी चल रहा है। इसके अलावा बुंदेलखंड गौरव महोत्सव की शुरुआत भी हो गई है। यहां बुंदेलखंड गौरव महोत्सव की दूसरी शाम भक्ति संगीत के नाम रही। वाराणसी की संस्कृति से चलकर बांदा होते हुए यह शाम अयोध्या की लोक संस्कृति तक पहुंच गई। संगीत प्रेमियों ने पूरी शाम देश की अलग-अलग संस्कृति का गायन सुना तो वहां की नृत्य शैली भी समझी। कबीर कैफे के दोहों से वातावरण पूरी तरह भक्ति में डूब गया।
टेथर्ड फ्लाइट से नापी उड़ान की गति
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में टेथर्ड फ्लाइट आज का मुख्य आकर्षण रहा। टेंडर जिम से जुड़ी एक मशीन के माध्यम से लोगों ने अपनी उड़ने की गति जांची। इस मशीन ने बिलकुल उसी तरह काम किया जैसे ड्रोन करता है। राजस्थान से आए टेथर्ड फ्लाइटर्स ने बताया कि इस तकनीक का इस्तेमाल मुख्य रूप से द्वीप पर उड़ान की गति भांपने के लिए किया जाता है। इसके अलावा सुबह योग, हॉट एयर बैलूनिंग, हेरिटेज वॉक, नोट घाट पर फ्री में वोटिंग भी की गयी। साथ ही बैडमिंटन के प्रदर्शनी मैच खेले गए।
चदरिया झीनी रे झीनी...
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बुधवार की शाम की शुरुआत वाराणसी से आए रूद्र मिश्रा के ग्रुप के ताण्डव नृत्य से हुयी। इसके बाद बांदा के रमेश पाल ने बुंदेलखंड के लोकप्रिय नृत्य पाई-डण्डा से लोगों को विभोर कर दिया। अयोध्या से आयीं संजोली पाण्डेय ने लोक गायन किया। मंच पर बारी आयी कबीर कैफे बैंड की। बैण्ड के मुख्य गायक नीरज आर्य ने आते ही कबीर की वाणियां और दोहों को संगीत और ताल के बीच सुनाना शुरु कर दिया। उन्होंने चदरिया झीनी रे झीनी. मन मस्त भाया... वारी जाऊं..., मतकर माया को अहंकार... जैसे दोहों का मतलब भी समझाया।
यह भी पढ़े
आज का कार्यक्रम
ध्यानचंद स्टेडियम में शाम 6.30 बजे से रूपाली कुसुमकर जबलपुर का भक्ति गायन, सपना सिंह लखनऊ की महारानी लक्ष्मीबाई पर आधारित नृत्य नाटिका, सिद्धार्थ शर्मा मथुरा की फूलों की होली।
Published on:
25 Jan 2024 10:59 am

बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
