31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhansi News: न्याय की गुहार लेकर DM के पार पहुंची महिला बेहोश, लंबे समय से ससुराल वाले कर रहे परेशान

Jhansi News: ससुरालियों के उत्पीड़न से न्याय मांगने डीएम के कैंप कार्यालय पहुंची युवती हुई बेहोश। अस्पताल में कराया भर्ती, डॉक्टरों ने जहर खाने का जताया संदेह।

2 min read
Google source verification
a2

बेहोश महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

Jhansi News: सास व अन्य ससुरालीजनों से हुए विवाद के बाद लगभग डेढ़ साल से अपने मामा के यहां रह रही युवती के ही खिलाफ ही पुलिस विवेचना होने पर वह न्याय मांगने के लिए आज सुबह डीएम के कैंप कार्यालय पहुंच गई। सूचना पर पहुंची महिला पुलिस उसे समझाकर कोतवाली ले गई। पूछताछ के बीच ही उसे चक्कर आने लगे, तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां वह बेहोश हो गयी। चिकित्सकों को विषाक्त खाने का सन्देह है, लेकिन पुलिस ड्रिहाइडेशन से तबियत बिगड़ने की बात कह रही है। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

ये है पूरा मामला

गुरसराय के पढा निवासी रूबी यादव की शादी यहां पंचवटी कॉलोनी में रामप्रसाद से हुई थी। लगभग 2 साल पहले उसका सास व अन्य परिजनों से विवाद हो गया। रोज-रोज के झगड़े के बाद मामला थाना पहुंचा, तो दोनों तरफ से एनसीआर दर्ज हुई। विवाद बढ़ने पर वह ससुराल छोड़कर अपने मामा के घर उजयान में रहने लगी। पिछले दिनों ससुरालीजनों की तरफ से दण्ड प्रक्रिया संहिता 155 से विवेचना के लिए न्यायालय ने नोटिस जारी किया, जिसे तामील कराने तथा मामले की विवेचना में थाना कोतवाली के उनाव गेट चौकी प्रभारी शिवम् बीते दिनों उजयान गए, तो रूबी मिली, लेकिन एनसीआर में दर्ज उसके मामा भज्जू व ममेरा भाई सौरव नहीं मिला। इधर, दो दिन पहले रूबी कोतवाली पहुंची थी और उसे ससुराल में रहने में मदद करने को कहा। इस पर कोतवाल ने उसे तहरीर देने को कहा।

DM के कैंप कार्यालय पहुंची थी महिला

इसके बाद वह बगैर तहरीर दिए घर चली गयी और शनिवार की सुबह 9 बजे रूबी जिलाधिकारी से न्याय मांगने के लिए उनके कैंप कार्यालय में पहुंच गई। डीएम आज सुबह ही पौधारोपण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए फील्ड में निकल गए थे। यहां उससे कलेक्टर जाने को कहा। काफी देर तक समझाने के बाद भी नहीं मानने पर पुलिस को सूचना दी, तो महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी महिला सिपाहियों के साथ पहुंची और उससे बात की। रूबी ने कहा कि अब वह थक गयी है और लेकिन न्याय नहीं मिल रहा है। उसने बताया कि वह डेढ़ साल पहले वह महिला थाना गयी थी। इससे आगे वह कुछ नहीं बता पायी। बाद में उसने कोतवाली जाने की बात कही, तो उसे कोतवाली ले जाया गया। इस बीच, जानकारी मिली कि उनाव चौकी प्रभारी उसके खिलाफ हुई एनसीआर की विवेचना कर रहे हैं, जो उसकी सास ने दर्ज कराई थी। पूछताछ के बीच ही रूबी ने चक्कर आने की शिकायत की, तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सूचना पर उसके परिजन भी पहुंच गए। इधर, चिकित्सकों को उसके विषाक्त खाने का संदेह है। इसी आधार पर उसका उपचार भी किया गया। शाम को लगातार बोलने पर उसे नींद का इंजेक्शन भी दिया गया।


जहर नहीं खाया

पूरे मामले पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि रूबी का ससुराल में विवाद चल रहा है। उसकी सास ने लगभग एक वर्ष पहले एनसीआर कराई थी। इसकी विवेचना के लिए न्यायालय ने आदेश दिए। विवेचना तथा नोटिस तामील कराने उनाव चौकी प्रभारी उजयान गए थे। उसने समझा कि उसके खिलाफ मुकदमा हो गया, तो वह आज डीएम के आवास पहुंच गई। उसे भूख व गर्मी के चलते चक्कर आने पर भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि उसने विषाक्त नहीं खाया। वह दो दिन पहले कोतवाली गयी थी और ससुराल में रखने के लिए कह रही थी, लेकिन उससे तहरीर देने को कहा।

Story Loader