4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Flood News: झांसी में उफान पर बेतवा, खोले जा सकते हैं बांध के गेट

UP Flood News: बुंदेलखंड की लाइफ लाइन कही जाने वाली बेतवा नदी अब उफान पर आ गई है। माताटीला बांध पर जलस्तर बढ़ गया है। शनिवार को बांध के गेट खोले जा सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
a1

शनिवार को खोले जा सकते हैं माताटीला बांध के गेट।

UP Flood News: बुंदेलखंड की लाइफ लाइन कही जाने वाली बेतवा नदी का प्रभाव मध्यप्रदेश की बारिश तय करती है। कई दिनों से एमपी में झमाझम बारिश हो रही है। जिसका शुक्रवार को बेतवा नदी पर असर देखने को मिला। शुक्रवार सुबह से ही राजघाट बांध पर तेज बहाव के साथ पानी पहुंचने लगा। जिसके चलते दोपहर बाद बांध के 10 गेट खोलने पड़े। इसके बाद आधी रात को माताटीला बांध का भी जल स्तर बढ़ गया। जिसके चलते शनिवार को यहां के गेट खोलकर पानी निकाला जा सकता है।

एक दम से बढ़ गया पानी

एमपी में जैसे ही जोर की बारिश होने लगी वैसे ही बुंदेलखंड में बहने वाली बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ गया। बृहस्पतिवार को नदी का बहाव तेज हो गया और शुक्रवार की सुबह 6 बजे यहां 14 हजार क्यूसेक पानी आने लगा, जिससे राजघाट का जलस्तर 366 मीटर पहुंच गया। शाम 6 बजे तक बेतवा में 74,350 क्यूसिक पानी पहुंचने लगा, जिसके बाद 10 गेट डेढ़ मीटर से खोलते हुए पानी की निकासी शुरू कर दी गई। 6 घण्टे का सफर तय कर यह पानी माताटीला बांध में पहुंचने लगा। बताया गया है कि पानी का वेग नहीं थमा तो शनिवार की सुबह माताटीला बांध के गेट भी खोल दिए जाएंगे।


भर गया माताटीला बांध

महानगर की प्यास बुझाने वाला माताटीला बांध शुक्रवार की आधी रात को लबालब हो गया। सहायक अभियन्ता माताटीला तुलसीराम ने बताया कि माताटीला बांध का जलस्तर 1000 फीट था, जिसे 1003 फीट तक भरा जाना है। राजघाट बांध से छूटा पानी आधी रात को माताटीला बांध पहुंचने लगा है। सुबह तक यह बांध पूरी तरह से लबालब हो जाएगा, जिसके बाद पानी छोड़ दिया जाएगा।

Story Loader