झांसी

UP Weather Alert: 14 जुलाई तक के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी, होगी भारी बारिश

UP Weather Alert: शनिवार से ही पूरे यूपी में बारिश हो रही है। प्रदेश में सामान्य बारिश से 17 फीसदी ज्यादा रिकॉर्ड की गई। पूरे प्रदेश में 11 मिमी पानी गिरा है।

less than 1 minute read
Jul 09, 2023
UP Weather Alert: 14 जुलाई तक के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी।

UP Weather Alert: बुंदेलखंड के साथ-साथ पूरे यूपी में बारिश हो रही है। इसका असर कहीं ज्यादा तो कहीं कम देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। झांसी में भी शनिवार को खूब बारिश हुई।

दिन में उमस शाम को झमाझम बारिश

झांसी शहर में शनिवार को दिन भर लोग उमस से बेहाल रहे और जैसे ही शाम हुई तो झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं, जनपद की मोठ तहसील के जालौन जनपद से लगे गांवों में शनिवार को पूरे दिन पानी बरसा इसके बाद शाम से मूसलाधार बारिश होने लगी।


भर गए खेत खलिहान

जनपद की मोठ तहसील में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से खेत और खलिहान पूरी तरह से भर गए। चारों तरफ सिर्फ सफेदी ही सफेदी दिखाई देने लगी।


14 जुलाई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

आने वाले दिनों में झांसी और आसपास के जनपदों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि 14 जुलाई तक कभी धीमी तो कभी तेज बारिश होती रहेगी।

Published on:
09 Jul 2023 06:00 am
Also Read
View All

अगली खबर