UP Weather Today: झांसी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कई दिनों से परेशान लोगों के लिए अब राहत की खबर आई है। यूपी में दोबारा से मानसून एक्टिव हो गया है। जिसके चलते अगले 4-5 दिनों तक बारिश का असर देखने को मिलेगा।
Weather Today In UP: झांसी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान चल रहे थे। सोमवार को हुई बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। अब मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक यूपी के सभी जनपदों में बारिश होने की संभावना जताई है।
झांसी में होगी मूसलाधार बारिश
झांसी में मंगलवार को अच्छी बारिश होने का अलर्ट जारी हुआ है। यहां सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार 3.3 मीटर प्रति सेकेंड रहने का अनुमान है। दोपहर 1 बजे से बारिश का सिलसिला शुरू होगा हवा की रफ्तार में और कमी आ जाएगी।
शाम को होगी बूंदाबांदी
मंगलवार की दोपहर अच्छी बारिश होने के बाद शाम को आसमान बादलों से घिरा रहेगा। और बूंदाबांदी होती रहेगी। हवा की रफ्तार 2.7 मीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। रात 3 बजे से एक बार फिर अच्छी बारिश आ अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।