4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather News: झांसी में ढाई घंटे में बरसा 46 मिमी पानी, अब 24 घंटे ऐसा रहेगा मानसून

UP Weather News: झांसी में सोमवार सुबह 5 बजे से जोरदार बारिश हुई थी। महज ढाई घंटे में 46 मिमी पानी गिरा। बारिश के साथ-साथ बादल गरजते रहे। अगले 24 घंटे बूंदाबांदी के साथ रुक-रुक कर होगी बारिश।

less than 1 minute read
Google source verification
a2

झांसी में ढाई घंटे में बरसा 46 मिमी पानी।

UP Weather News: रातभर छटपटाती रहीं घटाएं सुबह झूमकर बरसीं । महज ढाई घंटे में 46 मिलीमीटर (1.81 इंच) बारिश होने से नाले-नालियां उफना गए और निचली बस्तियां जलमग्न हो गईं। बादल इतनी तेज गरजे कि घर की दीवारें तक हिल गईं। सुबह-सुबह बारिश होने के बाद जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी की सूचना जारी कर दी।

दिन भर सताती रही उमस

सितम्बर माह के पहले पखवाड़े में मानसून की फिर से वापसी हुई। 5 सितंबर को हल्की बारिश की शुरुआत हुई तो 8, 9 व 10 सितंबर को रुक-रुक कर अच्छी बरसात हुई। रविवार को तो लगभग 70 मिलीमीटर (2.75 इंच) बारिश हुई, जो इस सीजन की एक दिन में हुई सबसे अधिक बरसात थी। इसके बाद बारिश थम गई, जिससे उमस फिर बढ़ गई।


बस्तियों में हो गया जलभराव

बुधवार की रात को हवा थम गई तो रात भर घटाएं उमड़-घुमड़ करती रहीं। सुबह 5 बजे के बाद बारिश शुरू हुई। लगभग ढाई घंटे में 46 मिमी मेघ बरसे। इससे नाले-नालियों में पानी का वेग बढ़ गया और गंदा पानी उफन कर सड़क पर बहने लगा। कई बस्तियों में जलभराव हो गया। इसके बाद बारिश थम गई और फिर उमस बढ़ गई।


अगले 24 घंटे फिर बारिश के आसार

शुक्रवार को दिन में आसमान में छिछले बादल छाए रहेंगे जबकि शाम 7 बजे से बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जो रात में बूंदाबांदी के साथ रुक-रुक कर होती रहेगी।