8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुन्देलखंड में तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

झांसी मंडल के कई जिलों में 4 से 6 बार करीब दो घंटे तक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 14 Sep 2021, 9:38 PM IST

Weather forecast for heavy rain with strong winds in bundelkhand

बुन्देलखंड में तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

झांसी. बुन्देलखंड के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग (Weather Department) द्वारा अगले चार दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई। वहीं पिछले दो दिनों से लोग भीषण गर्मी और उमस से काफी परेशान थे। झांसी मंडल के कई जिलों में सोमवार दोपहर से बारिश शुरू हुई और करीब 2 घंटे तक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को भीषण भरी गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। वहीं आज सुबह से देर रात तक 4 से 6 बार ठंडी हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। जिससे मौसम और भी सुहाना हो गया है। मौसम ठंडा हो गया हो गया है जिससे लोगों को अब ठंडक का अहसास होने लगा है।

बुन्देलखंड के कई हिस्सों में तेज बारिश (Heavy Rain) होने से लोगों को अब गर्मी से काफी राहत मिल गई है। वहीं दूसरी ओर तेज बारिश के कारण कई किसानों को भारी मात्रा में नुकसान भी हुआ है। जो किसान मेंथा की खेती किए हुए थे उनकी फसल भी कटने के लायक हो गई थी। किसानों को उम्मीद थी अब मेंथा की फसल समय से कट जाएगी और समय से मेंथा की पेराई भी हो जाएगी लेकिन तेज बारिश ने किसानों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

बता दें कि तेज बारिश के कारण किसानों के खेत पानी से भर गए हैं। ऐसे में मेंथा की कटाई और पेराई भी नहीं हो पाएगी। पानी भरने के कारण किसानों की मेंथा की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी, क्योंकि खेतों में ज्यादा पानी भरने के कारण मेंथा की सारी फसलें गल जाएंगी। जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें - मौसम विभाग का यूपी इन जिलों में 15-18 सितंबर तक तेज आंधी संग भारी बारिश का अलर्ट

बुन्देलखंड में बढ़ जाएगा पानी का स्तर

मौसम विभाग द्वारा अगले चार दिनों तक तेज हवाओं ऐर तेज गर्जना के साथ भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बुन्देलखंड के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम भी कई दिनों तक सुहाना बना रहेगा। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। तेज बारिश के कारण के बुन्देलखंड में पानी का स्तर (वाटर लेवल) भी काफी बढ़ जाएगा। जो कि गर्मियों के मौसम में काफी नीचे चला जाता है। तेज बारिश के कारण पानी की कमी की समस्या भी कुछ हद तक दूर हो जाएगी।