23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की बीवी का आरोप, एसटीएफ कराना चाहती है पति का मर्डर

सीमा ने आरोप लगाया कि झांसी पुलिस के कुछ अफसर और एसटीएफ का एक इंस्पेक्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या की साजिश रच रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Laxmi Narayan Sharma

•

Updated: 29 Jun 2018, 7:04 PM IST

jhansi news

गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की बीवी का आरोप, एसटीएफ कराना चाहती है पति का मर्डर

झांसी. जेल में बंद गैंगस्टर प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि यूपी एसटीएफ उसके पति की हत्या कराना चाहती है। झांसी जिला कारागार में बंद मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर यह आरोप लगाया। सीमा सिंह का कहना है कि यूपी एसटीएफ मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या या फिर पेशी के दौरान एनकाउंटर करने की साजिश रच रही है। सीमा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग से पति की जान की सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई है।

लखनऊ में की प्रेस कांफ्रेंस

राजधानी लखनऊ में मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने अपने रिश्तेदार विकास श्रीवास्तव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीमा ने कहा कि उसके पति मुन्ना बजरंगी झांसी जेल में बंद हैं। सीमा ने कहा कि उसके पति गंभीर रूप से बीमार है और एम्स के डॉक्टरों ने जांच के बाद कहीं भी आने-जाने पर पाबंदी लगा दी है। सीमा ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद झांसी पुलिस के कुछ अफसर और एसटीएफ का एक इंस्पेक्टर बड़े अफसर के इशारे पर मुन्ना बजरंगी की हत्या की साजिश रच रहे हैं।

खाने में जहर देने का आरोप

सीमा ने आरोप लगाया कि 9 मार्च 2018 को यूपी एसटीएफ के इंस्पेक्टर घनश्याम यादव ने झांसी जेल में जाकर एक अन्य कैदी कमलेश से मुलाक़ात की और उसके पति को खाने में जहर देने की कोशिश की। सीमा ने आरोप लगाया कि मुन्ना बजरंगी के मुकदमे की पैरवी उसका भाई पुष्पजीत कर रहा था, जिसकी 5 मार्च 2016 को हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले की 2 सालों तक जांच करती रही और बाद में नामजद आरोपियों को क्लीन चिट दे दी। सीमा ने बताया कि पुष्पजीत की हत्या के बाद परिवार के करीबी मोहम्मद तारिक की पिछले साल दिसंबर में हत्या कर दी गई।