30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनूं के रोहिताश सहित 4 जवान शहीद

jhunjhununews : रोहिताश 68 आर्म्ड में कार्यरत थे। वे 2009 में सेना में भर्ती हुए थे। शहीद के पिता विद्याधर खैरवा किसान है। माता चूकी देवी व पत्नी सुभीता गृहिणी हैं। शहीद के एक पांच साल की बेटी है और वे तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। कलक्टर लक्ष्मणसिंह कुड़ी ने बताया कि जवान रोहिताश खैरवा की पार्थिव देह रविवार तक आएगी।

2 min read
Google source verification
झुंझुनूं के रोहिताश सहित 4 जवान शहीद

झुंझुनूं के रोहिताश सहित 4 जवान शहीद

झुंझुनूं. अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में शुक्रवार को सेना का हेलिकॉप्टर रुद्र क्रैश हो गया। हादसे में उदयपुर जिले के खेरोदा निवासी मेजर मुस्तफा जकीउद्दीन (27), झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के पोषाणा गांव निवासी जवान रोहिताश खैरवा (33) सहित चार जवान शहीद हो गए। मेजर मुस्तफा के शहीद होने की सूचना अरुणाचल प्रदेश यूनिट से परिजन अली अजगर को फोन से दी गई। खबर जैसे ही परिजन व समाज के लोगों को मिली गांव में चारों ओर शोक छा गया। अली अजगर ने बताया कि फिलहाल प्राथमिक सूचना दी गई है। पूरी जानकारी शनिवार को यूनिट से दी जाएगी। हेलिकॉप्टर जहां क्रैश हुआ, उस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। शहीद मेजर का शव रविवार सुबह आने की जानकारी मिली है। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरन रिजिजू ने ट्वीट कर इस दुर्घटना की जानकारी दी। मेजर मुस्तफा के पिता जकीउद्दीन कुवैत में काम करते हैं। घर पर मां फातिमा और बहन डेंटिस्ट अलफिया हैं। जानकारी मिलते ही पिता जकीउद्दीन कुवैत से रवाना हो गए। शनिवार दोपहर उदयपुर पहुंचेंगे। उन्हें लेने के लिए उदयपुर से परिजन अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मेजर मुस्तफा का कुछ दिनों में निकाह होना था, उनकी मंगनी कुछ दिन पहले ही उदयपुर की ही फातिमा से हुई है। फातिमा फिलहाल पुणे में हैं, जो उदयपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं। मेजर मुस्तफा ट्विंग क्षेत्र में पदस्थापित थे। वह एनडीए उत्तीर्ण कर करीब छह साल पहले सेना में लेफ्टिनेंट लगे थे। अभी बतौर मेजर कार्यरत थे। उनकी शुरुआती पढ़ाई सेन्ट पॉल स्कूल उदयपुर से हुई थी।

68 आर्म्ड में कार्यरत थे रोहिताश खैरवा
रोहिताश 68 आर्म्ड में कार्यरत थे। वे 2009 में सेना में भर्ती हुए थे। शहीद के पिता विद्याधर खैरवा किसान है। माता चूकी देवी व पत्नी सुभीता गृहिणी हैं। शहीद के एक पांच साल की बेटी है और वे तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। कलक्टर लक्ष्मणसिंह कुड़ी ने बताया कि जवान रोहिताश खैरवा की पार्थिव देह रविवार तक आएगी।

Story Loader