झुंझुनू

पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल आए पैतृक गांव बगड़, सामाजिक कार्यों की ली जानकारी

उद्योगपति अजय पीरामल सुबह करीब 10 बजे बगड़ पहुंचे। उन्होंने यहां पीरामल ग्रुप की ओर से संचालित स्कूल ऑफ लीडरशिप, पीरामल हवेली, पीरामल गेट का अवलोकन किया। साथ ही ग्रुप की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्योंं की जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए।

less than 1 minute read
Sep 30, 2022
पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल आए पैतृक गांव बगड़, सामाजिक कार्यों की ली जानकारी

Ajay Piramal In Jhunjhunu

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
बगड़. पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल शुक्रवार को अपने पैतृक गांव राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बगड़ में पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी पीरामल ग्रुप की वाइस चेयरमैन स्वाति पीरामल व पुत्र आनंद पीरामल भी बगड़ आए हैं। आनंद की शादी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के साथ हुई है।

उद्योगपति अजय पीरामल सुबह करीब 10 बजे बगड़ पहुंचे। उन्होंने यहां पीरामल ग्रुप की ओर से संचालित स्कूल ऑफ लीडरशिप, पीरामल हवेली, पीरामल गेट का अवलोकन किया। साथ ही ग्रुप की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्योंं की जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए।
अजय पीरामल सबसे पहले पीरामल हवेली पहुंचे। वहां कुछ देर रुक कर डॉ. मोहनलाल पीरामल हवेली चले गए। वहां उनका डॉ. मोहनलाल पीरामल ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी रामेन्द्र यादव, पीरामल बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या उमा पुरोहित, डॉ. मोहनलाल पीरामल कॉलेज प्राचार्या अंशु सोनी, पीरामल बालिका अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रधानाचार्या कविता अग्रवाल, प्रबंधक सतेंद्रसिंह राठौड़ आदि ने उनका स्वागत किया।
अजय पीरामल ने संस्था प्रधानों से शिक्षण व्यवस्था पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने पीरामल स्कूल ऑफ लीडरशिप में पीरामल ग्रुप की और से किए जा रहे सामाजिक सरोकारों की जानकारी ली।

Published on:
30 Sept 2022 05:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर