19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य स्तर की प्रतियोगिता में छाए जयपुर के शटलर

जयपुर की अदा वर्मा एवं मानसी सिंह तथा भीलवाड़ा की अद्विका एवं अवनी राठौड़ की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 13 बॉयज डबल्स वर्ग में जयपुर के मनन शर्मा और व्याम लाम्बा की जोड़ी ने पहला, जयपुर के ही उत्कर्ष सिंह राठौड़ एवं युवराज सिंह शेखावत ने दूसरा व जयपुर के ही हर्ष कांडपाल एवं राजवीर दोई तथा रुद्राक्ष मिड्ढा एवं श्रेयांश चौधरी ने सयुंक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

2 min read
Google source verification
राज्य स्तर की प्रतियोगिता में छाए जयपुर के शटलर

राज्य स्तर की प्रतियोगिता में छाए जयपुर के शटलर

Badminton Championship In Jhunjhunu

राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप का समापन

झुंझुनूं. राजस्थान बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में झुंझुनूं एकेडमी विज्डम सिटी में जिला बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप का समापन रविवार को हुआ। पांच दिन चली इस चैम्पियनशिप में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए 600 से ज्यादा खिलाड़ी, कोच, प्रभारी एवं रैफरी ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जयपुर के शटलर छाए रहे।जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष दिलीप मोदी ने बताया कि अंडर 13 गर्ल्स डबल्स वर्ग में जयपुर की अराध्या जोधा और देशना जैन प्रथम रही। उदयपुर की खुशाली शर्मा एवं लक्षिता भारद्वाज की जोड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जयपुर की अदा वर्मा एवं मानसी सिंह तथा भीलवाड़ा की अद्विका एवं अवनी राठौड़ की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 13 बॉयज डबल्स वर्ग में जयपुर के मनन शर्मा और व्याम लाम्बा की जोड़ी ने पहला, जयपुर के ही उत्कर्ष सिंह राठौड़ एवं युवराज सिंह शेखावत ने दूसरा व जयपुर के ही हर्ष कांडपाल एवं राजवीर दोई तथा रुद्राक्ष मिड्ढा एवं श्रेयांश चौधरी ने सयुंक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 13 गर्ल्स सिंगल्स वर्ग में जयपुर की देशना जैन ने पहला, जयपुर की ही अवनी राठौड़ ने दूसरा व अराध्या जोधा एवं मानसी सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 13 बॉयज सिंगल्स वर्ग में कोटा के सात्विक अग्रवाल ने पहला, जयपुर के रुद्राक्ष मिड्ढा ने दूसरा व व्याम लाम्बा एवं मनन शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 11 गर्ल्स सिंगल्स वर्ग में टोंक की अदीबा अली ने पहला, अलवर की गुरनूर कौर ने दूसरा व जोधपुर की कियारा गोयल एवं भीलवाड़ा की सौम्या माहेश्वरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 11 बॉयज सिंगल्स वर्ग में नागौर के आनंद मदेरणा ने पहला, जोधपुर के फैजान अली ने दूसरा व राजसमंद के दर्शील चौधरी एवं झुंझुनूं के लोकेश गुर्जर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान बैडमिंटन संघ सचिव के. के शर्मा, उपायुक्त , वाणिज्य कर सुनील मील, बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के उपनिदेशक कैप्टेन अलोकेश सेन, राजस्थान बैडमिंटन संघ के सयुंक्त सचिव मोहम्मद जाकिर हुसैन, सत्यदेव दड़िया, राजकीय स्कूल बगड़ प्राचार्य विनोद झाझड़िया, अजय कुमार,राकेश टेकरीवाल व सुभाष मित्तल थे। बैडमिंटन कोच नितेश वर्मा वेस्ट बंगाल में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय चैम्पियनशिप में राजस्थान की अंडर 11 टीम के मैनेजर होंगे। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ संरक्षक कुरड़ाराम धींवा, आकाश मोदी,

रविशंकर शर्मा व अन्य मौजूद रहे।