10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर गिरोह के सदस्य

कई दिनों से झुंझुनूं शहर, गुढ़ा व मंडावा कस्बे में बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के चलते टीम का गठन कर वाहन चोरी व नकबजनी में चालानशुदा आरोपियों पर नजर रखी गई और सूचनाएं संकलित कर घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज निकालकर तलाश शुरू की गई। जिससे पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में अशोक कुमार मेघवाल (26) निवासी हनुमानपुरा (मंडावा) व जुबेर खान (19) निवासी हासमी नगर वार्ड नंबर 21 (झुंझुनूं) संलिप्त हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर गिरोह के सदस्य

पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर गिरोह के सदस्य

झुंझुनूं. पुलिस ने शहर व कस्बों से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोच कर उनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने पांच वारदात कबूल की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि कई दिनों से झुंझुनूं शहर, गुढ़ा व मंडावा कस्बे में बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के चलते टीम का गठन कर वाहन चोरी व नकबजनी में चालानशुदा आरोपियों पर नजर रखी गई और सूचनाएं संकलित कर घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज निकालकर तलाश शुरू की गई। जिससे पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में अशोक कुमार मेघवाल (26) निवासी हनुमानपुरा (मंडावा) व जुबेर खान (19) निवासी हासमी नगर वार्ड नंबर 21 (झुंझुनूं) संलिप्त हैं। इनमें अशोक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तथा जुबेर खान नकबजनी के मामले मे पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। इस पर शुक्रवार को दोनों को गुढ़ा रोड ग्रीन सिटी के पास से गिरफ्तार किया है। गिरोह में अन्य आरोपी शामिल हैं या नहीं इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। गिरोह को पकडऩे में उप निरीक्षक महेश कुमार, एचसी विनोद कुमार, कांस्टेबल विकास ठोलिया, राजेन्द्र, सत्येन्द्र कुमार आदि शामिल थे। गौरतलब रहे कि 24 दिसंबर 2020 को परिवादी मोहित शर्मा निवासी वार्ड नंबर 10 माननगर ने मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुढ़ा मोड फाटक पर एक ट्रैक्टर से बैट्री चोरी करना भी कबूला है।

यह वारदात कबूली
-दिसम्बर 2020 में सामुदायिक विकास भवन के पास
-इन्द्रा नगर झुंझुनूं के पास
-फरवरी 2021 में बीडीके अस्पताल
-मंडावा कस्बा
-मार्च 2021 में गुढ़ा
-वर्ष 2021 में गुढ़ामोड़ फाटक

अब खरीदने वालो को पकड़ेगी पुलिस
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से जिसने भी मोटरसाइकिल खरीदी है। अब पुलिस उनको भी गिरफ्तार करेगी।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग