26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक के अपहरण का राज सीसीटीवी ने खोला

शहर के वार्ड नंबर 25 बापू बस्ती निवासी दीपक कुमार रविवार तड़के पौने चार बजे के करीब चंचलनाथ टीले के सामने कॉलोनी में नर्स प्रेमलता के घर में दीवार फांदकर कूद गया। दीवार से सटकर छिप गया। सुबह छह बजे नर्स अस्पताल चली गई तो पीछे से कमरों में घुस गया। जब घर में कामवाली बाई आई तो युवक को देखकर हल्ला मचाया। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य व पड़ौसी एकत्रित हो गए और दीपक की जमकर धुनाई कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
युवक के अपहरण का राज सीसीटीवी ने खोला

युवक के अपहरण का राज सीसीटीवी ने खोला

झुंझुनूं. राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल में कार्यरत एक नर्स के घर में तड़के युवक दीवार फांदकर घुस गया। बाद में पड़ौसियों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इससे पहले सुबह युवक के परिजनों ने नर्स पर अपहरण का आरोप लगाया था। बाद में सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सच सामने आ गया। जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर 25 बापू बस्ती निवासी दीपक कुमार रविवार तड़के पौने चार बजे के करीब चंचलनाथ टीले के सामने कॉलोनी में नर्स प्रेमलता के घर में दीवार फांदकर कूद गया। दीवार से सटकर छिप गया। सुबह छह बजे नर्स अस्पताल चली गई तो पीछे से कमरों में घुस गया। जब घर में कामवाली बाई आई तो युवक को देखकर हल्ला मचाया। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य व पड़ौसी एकत्रित हो गए और दीपक की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में नर्स ने कोतवाली में मामला दर्ज करवाया है कि दीपक चोरी के नीयत से उनके घर में घुस गया।

क्यों घुसा? पांच दिन कहां रहा?
जांच अधिकारी ने बताया कि युवक दीपक नर्स के घर में क्यों घुसा था, इसकी जांच की जा रही है। युवक अपने घर से 27 जुलाई से गायब था। इसकी गुमसुदगी भी 29 जुलाई को परिजनों ने कोतवाली में दी थी। उस दिन से उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। इतने दिन वह कहां रहा, इसकी भी जांच की जा रही है।

नर्स व एक अन्य युवक गिरफ्तार
सोमवार को कोतवाली पुलिस ने बीडीके अस्पताल की नर्स प्रेमलता कटेवा व युवक रामबिहारी को गिरफ्तार किया है। इधर, वाल्मीकि समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट के सामने मारपीट करने के विरोध में धरना दिया।