28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा सीमा से सटे इन इलाकों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा, यूं दिया जाता है वारदात को अंजाम

जिले में पुलिस ने अपराध को रोकथाम के लिए कई प्रकार की कोशिश कर रही है। लेकिन इसके बावजूद बड़ी वारदातों को रोकने में अभी भी नाकाम साबित हो रही है।

2 min read
Google source verification
criminal do crime from haryana border in jhunjhunu special coverage

झुंझुनूं.

जिले में पुलिस ने अपराध को रोकथाम के लिए कई प्रकार की कोशिश कर रही है। लेकिन इसके बावजूद बड़ी वारदातों को रोकने में अभी भी नाकाम साबित हो रही है। जिले की सीमा के हरियाणा से सटे होने के कारण अपराधियों की ओर से इस क्षेत्र के समीप इलाकों में ज्यादा वारदात कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि अपराध करने के बाद में उन्हें भागने में ज्यादा सुविधा होती है। इन इलाकों में पुलिस की सक्रियता कम होने का फायदा उठाते हुए बदमाश लगातार लूट, चोरी, हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
आउटर के थाने होने के बावजूद सुविधाओं व संसाधनों की कमी भी पुलिस को भारी पड़ती है। ऐसे में एक समय में दो-तीन जगह अपराध होने पर पुलिस को पहुंचने में परेशानी होती है।


इन मार्गों से भागते है आरोपित:
सिंघाना- नारनौल, कुहाड़वास-भालौठ, निजामपुर- खेतडी, सतनाली-बुहाना, चूडिन


केस एक
सिंघाना थाना इलाके में छह मई 2017 डूूमोली खुर्द में कुछ लोग भात भरने के लिए आए हुए थे।देवनारायण मंदिर के पास में सफेद रंग की मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी।जिसमें मुकेश व जयपाल की गोली लगने से मौत हो गई।फायरिंग के बाद बदमाश नारनौल-सिंघाना हाइवे की तरफ से भाग गए।


केस दो
24 मार्च 2018- सिंघाना के गाडाखेड़ा टोल बूथ पर शनिवार देर रात को अज्ञात नकाबपोश लुटेरों ने टोलकर्मियों पर पिस्टल तान कर 40 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई । लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि आरोपी टोल बूथ पर लगे सीसीटेवी फुटेज में कैद हो गए।


केस तीन
नवम्बर 2015 में डूमोली बस स्टैण्ड के पास अज्ञात बदमाशों ने गुडगांव के इफको चौक पर माल खाली कर घर लौट रहे पिकअप चालक के हाथ पैर बांधकर पिकअप, दो लाख रुपए व अन्य कागजात लूटकर ले गए।


केस चार
वर्ष 2015 में हरियाणा से आए बदमाश बुहाना इलाके से ट्रेक्टर से रुपयों से भरा हुए एक एटीएम लेकर फरार हो गए थे।इसके अलावा फायरिंग, चोरी, लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग