26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सनसनीखेज मामला: पत्नी को कार से कुचलने का प्रयास, भाई देता रहा लोकेशन, जीजा-साला गिरफ्तार

झुंझुनूं जिले के सिंघाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीजा-साला को गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Google source verification
Jhunjhunu crime news

AI Generated Images

झुंझुनूं। झुंझुनूं जिले के सिंघाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीजा-साला को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पति ने जीप से टक्कर मारकर पत्नी को कुचलने की कोशिश की, जबकि साला लगातार महिला की लोकेशन साझा कर हमले में सहयोग कर रहा था।

पुलिस के अनुसार गाडाखेड़ा निवासी राजेश कुमार पुत्र रामेश्वरलाल जाट तथा उसके साले विजेंद्र कुमार पुत्र प्रभाती लाल जाट निवासी मोई भारू को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर रही टीम ने वारदात में प्रयुक्त गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

महिला का आरोप- जान से मारना चाहता था पति

थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि मोई भारू निवासी सुनीता ने रिपोर्ट दी कि 8 मार्च 2026 की शाम वह स्कूटी से अपने गांव मोई से चिड़ावा जा रही थी। रास्ते में गाडाखेड़ा के पास एक होटल के पास उसके पति राजेश ने सफेद रंग की गाड़ी से जानबूझकर टक्कर मार दी। महिला का आरोप है कि पति उसे जान से मारना चाहता था। रिपोर्ट में बताया कि उसके घर से निकलते ही उसके भाई विजेंद्र ने फोन कर उसकी लोकेशन आरोपी को दी और लगातार उसकी गतिविधियों की जानकारी पहुंचाता रहा।

सेना से सेवानिवृत्त है आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश कुमार सेना से सेवानिवृत्त है और अपनी पेंशन में से पत्नी को हर महीने 25 हजार रुपए दे रहा था। उसके खिलाफ पूर्व में भी दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त गाड़ी को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

यह कारण आया सामने

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी पति नहीं चाहता था कि उसे हर महीने पेंशन में से 25 हजार रुपए देने पड़ें। वहीं, महिला के भाई को भी आशंका थी कि यदि बहन जीवित रही तो उसे पिता की संपत्ति में हिस्सा देना पड़ेगा, क्योंकि महिला ने अपने हिस्से का दावा कर रखा है। इसी कारण दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम देने की साजिश रची।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग