9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूत का डर दिखाकर पांच लाख ठगने वाला गिरफ्तार

परिवार के तीन अन्य सदस्यों को घर में हवन के नाम पर अलग-अलग बैठा दिया। सभी को माला थमाकर ध्यान लगाने की बात की। सभी को कहा कि जब तक भूत नहीं उतरे तब तक किसी को भी आंख नहीं खोलनी है। अगर ध्यान माला से हट गया और आंख खुल गई तो भूत नहीं उतरेगा।
2 min read
Google source verification
भूत का डर दिखाकर पांच लाख ठगने वाला गिरफ्तार

भूत का डर दिखाकर पांच लाख ठगने वाला गिरफ्तार

#dhongi baba in jhunjhunu
सूरजगढ़. राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे में एक महिला के शरीर से भूत पे्रत का साया दूर भगाने के नाम पर पांच लाख रुपए लेकर फरारहोने के आरोपी गिरोह संचालक उत्तरप्रदेश के इलियास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है। जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि सूरजगढ़ कस्बे के वार्ड 23 निवासी संदीप कुमार जाट ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी माता सुमन देवी की तबीयत खराब थी। जिसको इलाज के लिए कई जगह दिखाया। लेकिन वह ठीक नहीं हुई। इस बीच किसी के कहने पर यूपी के ढोंगी इलियास से सम्पर्क किया। इलियास ने बताया कि उनकी माता के शरीर में भूत का वास है। जिसे हवन व तांत्रिक विधि से निकाल देंगे। इसके लिए घर की शुद्धि बाबत कुछ तांत्रिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 9 फरवरी 2021 को ढोंगी बाबा इलियास निवासी हथिया, थाना बरसाना जिला मथुरा यूपी, सहाबुद्दीन निवासी पावटी, जला सरपंच निवासी टपूकड़ा जिला अलवर तथा दो अन्य लोग उनके घर आए। इस प्रकार दिया घटना को अंजामरिपोर्ट कर्ता संदीप ने बताया कि गत 9 फरवरी 2021 को गिरोह के सदस्यों ने महिला सहित उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को घर में हवन के नाम पर अलग-अलग बैठा दिया। सभी को माला थमाकर ध्यान लगाने की बात की। सभी को कहा कि जब तक भूत नहीं उतरे तब तक किसी को भी आंख नहीं खोलनी है। अगर ध्यान माला से हट गया और आंख खुल गई तो भूत नहीं उतरेगा। आंख खोलने पर महिला सुमन ज्यादा बीमार भी हो सकती है। सभी ने परिवार के सदस्यों को डराकर रखा। इस दौरान ढोंगी बाबा ने परिवार के लोगों से घर में रखे पांच लाख रुपए भी हवन कुंड के पास रखवा लिए।

#dhongi baba in jhunjhunu

सभी लोग ध्यान लगाकर बैठ गए। इस बीच हवन की पूजा सामग्री में उन्होंने बेहोश करने वाला केमिकल मिला दिया। केमिकल युक्त पूजा सामग्री को जैसे ही हवन कुंड में डाला गया। उसकी गंध से परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए। करीब तीन घंटे बाद जब सभी को होश आया तब तक गिरोह के सभी सदस्य पांच लाख रुपए लेकर गायब हो गए थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग