पैर से लिखता है, मोबाइल चलाता है
दिव्यांग नवीन कुमार के दोनों हाथ-पैर काम नहीं करते हैं। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। लिखने के लिए हाथ ने साथ नहीं दिया तो पैर से लिखने का अभ्यास शुरू किया। कुछ समय बाद ही नवीन कुमार अपने पैर का लिखने में उपयोग करने लगा। पैर के अंगूठे में पैन डालकर साधारण विधार्थी की तरह अक्षर लिखता है। पैर से आरी चलाने, लिखने, मोबाइल चलाने सहित अन्य कार्य कर लेता है। दोनों पैरों को हाथ की तरह उपयोग करता है। प्लेट में खाना परोसने के बाद उसे खाट या टेबल पर रखने के बाद वह खा लेता है।